होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंतजार हुआ खत्म, नेशनल हेराल्ड-नवजीवन को मिला नया एडिटर-इन-चीफ

इंतजार हुआ खत्म, नेशनल हेराल्ड-नवजीवन को मिला नया एडिटर-इन-चीफ

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जवाहर लाल नेहरू द्वारा शुरू किए गए समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ के 2008 में बंद होने के 6 साल बाद एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। अखबार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार नीलाभ मिश्र को दी गई है। इसके साथ ही उन्हें और ‘नव जीवन’ अखबार की भी कमान सौ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

जवाहर लाल नेहरू द्वारा शुरू किए गए समाचार पत्र ‘नेशनल हेराल्ड’ के 2008 में बंद होने के 6 साल बाद एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। अखबार की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार नीलाभ मिश्र को दी गई है। इसके साथ ही उन्हें और ‘नव जीवन’ अखबार की भी कमान सौंपी गई है। एडिटर-इन-चीफ के रूप में उनकी नियुक्ति 31 अगस्त को हुई। गौरतलब है कि वरिष्ठ पत्रकार नीलाभ तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोहरा के नेतृत्व में ही ये अखबार रिवाइज किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नीलाभ मिश्रा ने 2007 से 2015 आउटलुक हिंदी का संपादक के तौर पर नेतृत्व किया है। उनके इस कार्यकाल के दौरान मैगजीन मासिक से पाक्षिक हुई। परमाणु बिल, गुजरात में लड़कियों का शोषण, दलित शोषण जैसे मुद्दों को लेकर मैगजीन ने चर्चित कवर स्टोरी प्रकाशित की। उन्होंने 2003 में आउटलुक हिंदी के साथ अपना सफर बतौर सहायक संपादक  शुरू किया था। आउटलुक के साथ उन्होंने 13 साल की लंबी पारी खेली।

इससे पहले वे कुछ समय तक फ्रीलांसर के तौर पर देश-विदेश के मुद्दों पर भी लिखते रहे हैं और रिसर्च फील्ड से जुड़े रहे थे।

अपने करियर की शुरुआत 1986 में हिंदी के बड़े अखबार नवभारत टाइम्स के पटना एडिशन से करने वाले नीलाभ ने ईटीवी समूह की इंग्लिश मैगजीन न्यूजटाइम के साथ भी काम किया है, जहां वे राजस्थान के स्टेट ब्यूरो चीफ थे। वे न्यूज एजेंसी इंडिया अब्रॉड ब्रॉडकास्टिंग यानी आज की आईएएनएस और न्यूज वेबसाइड इंडिया इंफो डॉट कॉम के साथ भी जुड़े रह चुके हैं।

नई पारी के लिए समाचार4मीडिया की ओर से बधाई और शुभकामनाएं...

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 minute ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 minutes ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘समाचार4मीडिया 40 अंडर 40’: विजेताओं के चयन के लिए जूरी मीट 14 मार्च को

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' पत्रकारिता जगत से जुड़े 40 प्रतिभाशाली युवाओं ‘40 अंडर 40’ की लिस्ट एक बार फिर तैयार करने जा रही है।

1 day ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 minute ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 minutes ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

23 minutes ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

2 hours ago