होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV बोर्ड की हुई बैठक, ये दो प्रस्ताव हुए मंजूर...
NDTV बोर्ड की हुई बैठक, ये दो प्रस्ताव हुए मंजूर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘एनडीटीवी लिमिटेड’ (NDTV Ltd) अब भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के समक्ष लंबित पड़े सभी मामलों को सुलझाएगी। NDTV का कहना है कि इसके लिए वह आवेदन दाखिल करेगी। इसके अलावा वह दिल्ली हाईकोर्ट में दाखि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘एनडीटीवी लिमिटेड’ (NDTV Ltd) अब भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के समक्ष लंबित पड़े सभी मामलों को सुलझाएगी। NDTV का कहना है कि इसके लिए वह आवेदन दाखिल करेगी। इसके अलावा वह दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई उस याचिका को भी वापस लेगी, जिसमें उसने लाभ-हानि ब्यौरे में (statement of profit and loss) 155.73 करोड़ रुपए के घाटे को बट्टे खाते में डालने की अनुमति मांगी थी। नौ दिसंबर 2013 को दाखिल की गई यह याचिका फिलहाल नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल, दिल्ली के पास लंबित है।
इन दोनों प्रस्तावों को सोमवार को हुई NDTV बोर्ड की बैठक में मंजूरी मिल गई है। बंबई शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि यह निर्णय उसने सभी शेयरधारकों के हित में लिया है। इससे समय और लागत की बचत होगी और लंबी मुकदमेबाजी से बचते हुए मामले को जल्द बंद भी किया जा सकेगा।
सेबी से विभिन्न लंबित मामलों को निपटाने के लिए कंपनी जल्द ही आवेदन करेगी। इसमें प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (SAT) के समक्ष दायर मामला भी शामिल होगा। यह अपील कंपनी के विवरण की जानकारी संबंधी नियमों के कथित उल्लंघन मामले में सेबी द्वारा लगाए गए दो करोड़ के जुर्माने के मामले में दायर की जाएगी। इसके अलावा सेबी द्वारा कंपनी और इसके प्रमोटरों के खिलाफ जारी किए गए नोटिस मामलों को भी निपटाने का प्रयास किया जाएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स