होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV को बेचे जाने की खबरों पर CEO ने दिया ये जवाब...
NDTV को बेचे जाने की खबरों पर CEO ने दिया ये जवाब...
आबिद हसन ।। इन दिनों बाजार में यह चर्चा जोरों पर चल रही है कि क्या NDTV बिकने वाला है? क्या डील मार्केट मूल्य से 25 प्रतिशत पर फाइनल हुई है? पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया समेत विभिन्न मैसेज एप पर लोग एक-दूसरे से यही सवाल पूछते रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
आबिद हसन ।।
इन दिनों बाजार में यह चर्चा जोरों पर चल रही है कि क्या NDTV बिकने वाला है? क्या डील मार्केट मूल्य से 25 प्रतिशत पर फाइनल हुई है? पिछले तीन दिनों से सोशल मीडिया समेत विभिन्न मैसेज एप पर लोग एक-दूसरे से यही सवाल पूछते रहे हैं।
‘भाषण-ज्ञान’ पर भारी पड़ी नॉन-परफॉर्मेंस, रवीश कुमार की विदाई का समय?
[caption id="attachment_30307" align="alignright" width="138"]इस बारे में ‘BW Businessworld’ द्वारा संपर्क किए जाने पर एनडीटीवी ग्रुप (NDTVGroup) के सीईओ केवीएल नारायण राव ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया है। नारायण राव का कहना है, ‘यह महज अफवाह है।’
हालांकि एनडीटीवी के बिकने की अफवाह नई नहीं है, कुछ महीनों के अंतर पर इस तरह की बातें उठती रहती हैं लेकिन इस समय यह चर्चा जोर-शोर से इसलिए भी चल रही है कि मीडिया इंडस्ट्री की वर्तमान हालत ज्यादा ठीक नहीं बताई जा रही है। नोटबंदी (demonetisation) के बाद से विभिन्न मीडिया संगठन अपने खर्चों समेत स्टाफ में भी कटौती कर रहे हैं।
संकट के दौर से गुजर रहा NDTV समूह, कॉस्ट कटिंग है जारी…
वहीं, रेवेन्यू की बात करें तो पिछले कई वर्षों एनडीटीवी के आंकड़े मिश्रित रहे हैं। माना जा रहा है कि ग्रुप के डिजिटल और ई-कॉमर्स वेंचर ‘NDTV Convergence’ और ‘NDTV Gadgets 360.com’ कंपनी के रेवेन्यू को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स