होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NDTV को घाटे से उबारने के लिए प्रणॉय रॉय-राधिका रॉय को फिर मिली ये अहम जिम्मेदारी...
NDTV को घाटे से उबारने के लिए प्रणॉय रॉय-राधिका रॉय को फिर मिली ये अहम जिम्मेदारी...
<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">'नई दिल्ली टेलिविजन' यानी एनडीटीवी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक बार फिर प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय को एक बार फिर एग्जिक्यूटिव को-चेयपर्सनंस नियुक्त किया है। दरअसल यह फैसला तब लिया गया है, जब हाल ही में तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए गए थे, ज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'नई दिल्ली टेलिविजन' यानी एनडीटीवी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने एक बार फिर प्रणॉय रॉय और राधिका रॉय को एक बार फिर एग्जिक्यूटिव को-चेयपर्सनंस नियुक्त किया है। दरअसल यह फैसला तब लिया गया है, जब हाल ही में तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए गए थे, जिसमें कंपनी को घाटा हुआ था। कंपनी के स्टेकहोल्डर्स की मंजूरी के बाद यह नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है, जो कि 1 जुलाई, 2017 से प्रभावी होगी।
कंपनी का नुकसान
तीसरी तिमाही के अंत में एनडीटीवी ग्रुप का ‘Earnings before interest, tax, depreciation and amortization’ (EBITDA) घाटा 7 करोड़ रुपए दर्ज किया गया, जबकि पिछली साल यह 4 करोड़ रुपए था। पिछले साल जहां इसका रेवेन्यू 150 करोड़ रुपए था, वहीं 31 दिसंबर को समाप्त तिमाही में 11 प्रतिशत घटकर 133 करोड़ रुपए रह गया। पिछले साल जहां इसका कुल घाटा 13 करोड़ रुपए था, वहीं इस अवधि में 38.46 प्रतिशत बढ़कर 18 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
पिछले साल जहां इसका रेवेन्यू 150 करोड़ रुपए था, वह 31 दिसंबर को तिमाही के अंत में 11 प्रतिशत घटकर 133 करोड़ रुपए रह गया है। वहीं पिछले साल जहां इसका कुल घाटा 13 करोड़ रुपए था, वह इस अवधि में 38.46 प्रतिशत बढ़कर 18 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
टीवी ब्रॉडकास्ट बिजनेस का कुल घाटा भी 166 प्रतिशत बढ़कर छह करोड़ रुपए से 16 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में तीन करोड़ रुपए के EBITDA लॉस के मुकाबले यह 9नौ करोड़ रुपए हो गया है। इसके अलावा 130 करोड़ रुपए का रेवेन्यू भी 16.92 प्रतिशत घटकर 108 करोड़ रुपए रह गया है। एनडीटीवी का कहना है कि कार्यों के कुशलतापूर्वक संचालन के लिए और प्रॉडक्टिविटी बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं।
डिजिटल बिजनेस
यदि हम डिजिटल बिजनेस की बात करें तो पिछले वित्तीय वर्ष (previous fiscal year) में मिले शून्य अर्थात जीरो के मुकाबले इस बार तीन करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट (कुल फायदा) हुआ।
पिछली बार 27 करोड़ रुपए के मुकाबले 25.92 प्रतिशत बढ़ोतरी के बाद इस साल डिजिटल रेवेन्यू 34 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। हालांकि इस बार खर्च (Expenses) में भी बढ़ोतरी हुई है। पिछली बार यह खर्च 25 करोड़ रुपए था जो इस बार आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 27 करोड़ रुपए हो गया। NDTV.com के भी महीने के विजिटर्स की संख्या निकालें तो यह हमेशा 90 मिलियन से अधिक रहती है। कुल मिलाकर पूरे महीने में डेस्कटॉप और मोबाइल पर 800 से ज्यादा पेज व्यू मिलते हैं और यदि इसका वार्षिक आंकड़ा देखें तो यह 10 बिलियन से ज्यादा का होता है।
कंपनी ने तमिल एंटरटेनमेंट और हिन्दी ऑटोमोबाइल साइट लॉन्च की है। ई-कॉमर्स रेवेन्यू का नुकसान (net loss) भी लगभग आधा घटकर पांच करोड़ रुपए रह गया है और रेवेन्यू चार करोड़ रुपए का बचा हुआ है।
इस तिमाही में ‘Earnings before interest, tax, depreciation and amortization’(EBITDA) दस करोड़ रुपए का था। पिछले वित्त वर्ष (trailing fiscal) का आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया गया था।
खर्चे की बात करें तो इनमें कमी आई है। दूसरी तिमाही में कमी के बावजूद तीसरी तिमाही में ‘गैजेट 360’ (Gadgets 360) को काफी फायदा हुआ है। हमेशा की तरह Gadgets 360 के विजिटर्स की संख्या महीने में 35 मिलियन पर बनी हुई है।
अप्रैल 2016 तक कुल जीएमवी (marketplace e-commerce + Affiliate) 100 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स