होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नक्सलियों ने DD के पत्रकार को मारने की बताई यह वजह...

नक्सलियों ने DD के पत्रकार को मारने की बताई यह वजह...

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में मारे गए दूरदर्शन के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में मारे गए दूरदर्शन के कैमरामेन की मौत के बाद नक्सलियों ने पत्र लिखकर बयान जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नक्सलियों ने कहना है कि उनका इरादा मीडिया को नुकासन पहुंचाने का नहीं था। नक्सलियों ने पत्र के माध्यम से डीडी न्यूज के कैमरापर्सन अच्युतानंद साहू की मौत पर दु:ख जताया है और यह स्वीकारा कि उन्हें नहीं मालूम था कि दूरदर्शन की टीम भी वहां मौजूद थी। नक्सिलयों ने कहा कि अच्युतानंद साहू हमलावरों की पकड़ में आ गए थे, इस वजह से वे मारे गए।  

नक्‍सलियों द्वारा जारी किए गए दो पन्ने के इस बयान को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माआोवादी), दरभा डिविजनल कमेटी की तरफ से जारी किया गया है। पत्र में लिखा गया है,'छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अब चौथी बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी हो रही है और राजनीतिक दल जनता को गुमराह करने के लिए झूठे वादे कर रहे हैं। मंगलवार को दूरदर्शन की टीम पुलिस वालों की गाड़ी पर बैठकर एम्बुश में साथ आई थी। हमें नहीं मालूम था कि उसमें दूरदर्शन की टीम भी है। जबरन फायरिंग में अच्युतानंद साहू की मौत दुख की बात है। हम जानबूझ कर पत्रकारों को नहीं मारेंगे। सरकार और पुलिस अधिकारी हमें बदनाम करने के लिए दुष्प्रचार कर रहे हैं। पत्रकार हमारे दुश्मन नहीं, बल्कि मित्र हैं।' इसके साथ ही बस्तर में पत्रकारों को कवरेज के लिए पुलिस के साथ नहीं आने की बात भी पत्र में लिखी गई है।

पत्र में पुलिस की ज्यादतियों और सड़क निर्माण के दौरान कई गांवों के ग्रामीणों की फसल नष्ट होने की बात कही गई है। पत्र के अनुसार ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस द्वारा उनके साथ मारपीट करने करने का आरोप भी लगाया गया है।

नक्‍सलियों की ओर से जारी बयान पर प्रतिकिया देते हुए दंतेवाड़ा के एसपी अभिषेक पल्‍लव ने कहा कि ऐसा नहीं लगता कि नक्‍सली मीडिया को निशाना नहीं बनाना चाहते थे। हमले के बाद कैमरा लूटा गया, इसमें काफी सबूत थे। कैमरामैन के शव को देखकर भी ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा कि उन्‍हें गलती से गोली लगी हो।

गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला किया, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस का एक उपनिरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह और एक सहायक आरक्षक मंगलु शहीद हो गए और दिल्ली दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मृत्य हो गई। वहीं दो पुलिसकर्मी आरक्षक विष्णु नेताम और सहायक आरक्षक राकेश कौशल घायल हो गए। दूरदर्शन के दो अन्य मीडियाकर्मी सुरक्षित हैं।


टैग्स दूरदर्शन दंतेवाड़ा कैमरामैन
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

4 hours ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

4 hours ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

13 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

10 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

14 hours ago