होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली में इस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार...
दिल्ली में इस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बने वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार भी अब सक्रिय तौर पर राजनीति का हिस्सा बन गए हैं। समाचार4मीडिया से इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अपना प्रवक्ता बनाया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार नवीन कुमार भी अब सक्रिय तौर पर राजनीति का हिस्सा बन गए हैं। समाचार4मीडिया से इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है कि भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में अपना प्रवक्ता बनाया है।
पत्रकारिता के क्षेत्र में वे लगभग 3 दशक से सक्रिय हैं। उन्होंने ‘दैनिक जागरण’ और ‘राष्ट्रीय सहारा’ में लगभग 9 वर्षों तक काम किया है। वे साल 2003 में दिल्ली में लक्ष्मीनगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं।
उन्होंने ‘इस्लामिक मदरसे बेनकाब’ नाम से एक किताब भी लिखी है। वे संसद और अक्षरधाम मंदिर हमले पर ‘13 दिसंबर’ और ‘मिशन अक्षरधाम’ नाम से डॉक्यूमेंट्री भी बना चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का हिंदी वेब साइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09015296346 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स