होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IBNKhabar छोड़ अब इस वेबसाइट में अहम रोल में युवा पत्रकार मुकेश तिवारी
IBNKhabar छोड़ अब इस वेबसाइट में अहम रोल में युवा पत्रकार मुकेश तिवारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। डिजिटल जर्नलिज्म में 7 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले मुकेश तिवारी ने न्यूज18 हिंदी को अलविदा कह दिया है। मुकेश ने अपनी नई पारी की शुरुआत इंडिया डॉट कॉम (india.com) के साथ की है। मुकेश इंडिया डॉट कॉम के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
डिजिटल जर्नलिज्म में 7 वर्ष से अधिक का अनुभव रखने वाले मुकेश तिवारी ने न्यूज18 हिंदी को अलविदा कह दिया है। मुकेश ने अपनी नई पारी की शुरुआत इंडिया डॉट कॉम (india.com) के साथ की है। मुकेश इंडिया डॉट कॉम के साथ बतौर डेप्युटी न्यूज एडिटर जुड़े हैं। यहां वह हिंदी वेबसाइट का पूरा जिम्मा संभालेंगे।
अभिनय और कला में गहरी रुचि रखने वाले मुकेश ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2010 में न्यूज एजेंसी एनएनआई (ANI) के साथ की थी। यहां 6 महीने काम करने के उपरांत उन्हें आईबीएन खबर डॉट कॉम (ibnkhabar.com) में नौकरी मिली। आईबीएन खबर में 2 वर्ष से अधिक काम करने के बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स ऑनलाइन का रुख किया। नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में तीन साल काम करने के बाद आईबीएनखबर में उनकी दोबारा वापसी हुई।
यह काम के प्रति मुकेश की गंभीरता और कर्मठता ही थी जिसने उन्हें निरंतर आगे बढ़ाया और एक ऊंचे पायदान पर पहुंचाया। मुकेश का परिवार मूलरूप से खेती किसानी से जुड़ा हुआ है और यह जौनपुर यूपी के रहने वाले हैं। मुकेश अपने साथियों में बेहद सौम्य और मिलनसार शख्स की छवि रखते हैं। अभिनय के अलावा मुकेश वॉइस ओवर आर्टिस्ट और कविता लेखन भी करते हैं। दिल्ली के भारतीय विद्या भवन से वह गेस्ट फैकल्टी के रूप में भी जुड़े हुए हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स