होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकसभा में उठा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की सैलरी का मुद्दा
लोकसभा में उठा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों की सैलरी का मुद्दा
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। लोकसभा में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत पत्रकारों और गैर पत्रकारों के लिए वेतन बोर्ड गठित करने की मांग का मुद्दा उठा। सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेसी नेता के.वी. थामस ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया में क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
लोकसभा में बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत पत्रकारों और गैर पत्रकारों के लिए वेतन बोर्ड गठित करने की मांग का मुद्दा उठा। सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेसी नेता के.वी. थामस ने यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि प्रिंट मीडिया में कार्यरत पत्रकारों के लिए वेतन बोर्ड का तो गठन किया गया है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और न्यूज पोर्टल आदि में काम करने वाले पत्रकारों और गैर पत्रकारों के लिए ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है।
उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में तत्काल कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि टीवी पत्रकारों और गैर पत्रकारों को भी वेतन संबंधी सुरक्षा प्रदान किए जाने की जरूरत है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स