होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / देखिए...कुछ इस तरह पीएम मोदी ने विडियो जर्नलिस्ट की बचाई जान
देखिए...कुछ इस तरह पीएम मोदी ने विडियो जर्नलिस्ट की बचाई जान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गुजरात में वॉटर प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के जामनगर में सौनी परियोजना का शुभारंभ कर रहे थे, कि तभी उनकी नजर बांध के नीचे खड़े कुछ कैमरामैन (विडियो जर्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गुजरात में वॉटर प्रोजेक्ट के उद्घाटन समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के जामनगर में सौनी परियोजना का शुभारंभ कर रहे थे, कि तभी उनकी नजर बांध के नीचे खड़े कुछ कैमरामैन (विडियो जर्नलिस्ट) और फोटोग्राफर्स (फोटो जर्नलिस्ट) पर गई जो शूटिंग कर रहे थे। मोदी ने तुरंत ही उन्हें अलर्ट कर उनकी जान बचाई।
दरअसल हुआ यूं कि प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही सौनी प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने के लिए बटन दबाया, तभी उन्होंने देखा कि बांध के नीचे कुछ कैमरामैन और फोटोग्राफर्स खड़े हैं जो बांध खुलने के बाद पानी में बह सकते हैं। हालांकि बटन दबाते ही पानी छूट गया था, लेकिन तुरंत ही मोदी ने इन्हें जल्दी से हटाने को कहा। पीएम मोदी के इस त्वरित एक्शन से कोई अनहोनी घटने से बच गई।
सामने छोर पर कैमरे से शूट कर रहे तीन कैमरामैन को पता नहीं था कि पानी का प्रवाह इतना तेज है और लगातार बढ़ रहा है। उनका ध्यान प्रधानमंत्री के कहने पर जब अधिकारियो ने खींचा तो तीनों अपना कैमरा छोड़कर बाहर निकल आए लेकिन इनका कैमरा पानी के तेज बहाव में बह गया।
इंडिया टीवी ने इस खबर का विडियो भी शेयर किया है...
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स