होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपडेट : नहीं होगा अकबर का इस्तीफा, लेंगे कानूनी सहारा
अपडेट : नहीं होगा अकबर का इस्तीफा, लेंगे कानूनी सहारा
#MeToo कैंपेन में घिरे और चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
#MeToo कैंपेन में घिरे और चौतरफा आलोचनाओं का सामना कर रहे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के बेबुनियाद बताया है। मीडिया में चल रहीं खबरों के अनुसार, अकबर ने कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे और इस मामले में कानूनी सहारा लेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अकबर ने यह भी कहा है, 'यह लहर आम चुनाव से ठीक पहले उठने की क्या वजह है? क्या यह कोई एजेंडा है? आप जज हैं? ये झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं, ताकि मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया जा सके।
इससे पहले मीडिया में अकबर के इस्तीफा देने की खबर आई थी। अंग्रेजी चैनल 'टाइम्स नाउ' और 'रिपब्लिक टीवी' के हवाले से इन रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रविवार को नाइजीरिया के दौरे से लौटने के बाद एमजे अकबर ने ईमेल से अपना इस्तीफा भेज दिया है।
रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि इस्तीफा भेजने के साथ ही उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मिलने का समय भी मांगा है। गौरतलब है कि कई महिलाओं की तरफ से यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद से एमजे अकबर के इस्तीफे की मांग कई दिनों से चल रही है।
टैग्स