होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मंत्री ने बताया, इस साल MIB को मिलीं किस तरह की शिकायतें
मंत्री ने बताया, इस साल MIB को मिलीं किस तरह की शिकायतें
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) को इस साल केबल ऑपरेटर्स के खिलाफ ऐसी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) को इस साल केबल ऑपरेटर्स के खिलाफ ऐसी 227 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो कंज्यूमर्स द्वारा की गई हैं। सूचना-प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में यह जानकारी दी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इनमें सबस्क्रिप्शन चार्ज, भुगतान की रसीद न मिलना, सेवाओं में देरी, खराब सेट टॉप बॉक्स और टैरिफ पैकेज जैसी शिकायतें शामिल हैं।
ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए टैरिफ नियमों के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए राठौड़ का कहना था कि इसे फेस वाइज लागू करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके तहत इंफ्रॉस्ट्रक्चर में किसी तरह का बदलाव करने की कोई आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘नए टैरिफ नियमो को लेकर सभी सर्विस प्रोवाइडर्स अपनी तैयारी कर रहे हैं और इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इस बदलाव के दौरान कंज्यूमर्स को कोई परेशानी न हो।’ उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था में कंज्यूमर्स के पास अपने पसंदीदा चैनल देखने का विकल्प होगा और जिन चैनलों को वे देखना नहीं चाहते है, उसका पैसा नहीं देना होगा।
यह पूछे जाने पर कि चैनलों द्वारा प्रोग्रामिंग नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, मंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में सरकार ने विभिन्न प्राइवेट चैनलों के खिलाफ चेतावनी/एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा प्रसार भारती ने भी बताया है कि हाल के दिनों में दूरदर्शन में ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।
देश में टीवी व्युअरशिप मीजरमेंट सिस्टम की समीक्षा के मामले में उन्होंने कहा कि मंत्रालय को Regulatory Analysis & Advocacy Group (RAAG) की ओर से टीआरपी की वैधता को लेकर कुछ टिपप्णी प्राप्त हुई हैं। इनमें सरकार से देश में टेलिविजन रेटिंग की पॉलिसी गाइडलाइंस की समीक्षा करने की मांग की गई है।
टैग्स सूचना-प्रसारण मंत्रालय केबल ऑपरेटर्स