होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ये 4 नए टीवी चैनल अब होंगे शुरू, 10 चैनलों के लाइसेंस हुए रद्द

ये 4 नए टीवी चैनल अब होंगे शुरू, 10 चैनलों के लाइसेंस हुए रद्द

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बीते महीने यानी जुलाई में सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चार नए टीवी चैनलों को लाइसेंस दिए हैं, जिनमें B4U टेलिविजन नेटवर्क (B4U Television Network) को दो और एयरट्रेवल एंटप्राइजेज इंडिया (Airtravel Enterprises India) और गुडन्यूज चैनल (Goodnews C

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बीते महीने यानी जुलाई में सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने चार नए टीवी चैनलों को लाइसेंस दिए हैं, जिनमें B4U टेलिविजन नेटवर्क (B4U Television Network) को दो और एयरट्रेवल एंटप्राइजेज इंडिया (Airtravel Enterprises India) और गुडन्यूज चैनल (Goodnews Channel) को एक-एक लाइसेंस दिए हैं।

नए लाइसेंस में तीन नॉन-न्यूज कैटेगरी के चैनल शामिल हैं, जबकि एक न्यूज कैटेगरी का चैनल है।

बी4यू टेलिविजन नेटवर्क (B4U Television Network) को बी4यू प्लस (B4U Plus) और बी4यू हिट्ज (B4U Hitz) नाम से दो नॉन-न्यूज अपलिंकिंग लाइसेंस मिले हैं, जोकि हिंदी व अंग्रेजी में कटेंट उपलब्ध कराएंगे।

वहीं गुडन्यूज चैनल (Goodnews Channel) को तमिल में नाम्बिक्कई टेलिविजन (Nambikkai Television) के नाम से लाइसेंस मिला है। एयरट्रेवल एंटरप्राइजेज (Airtravel Enterprises India) को मलयालम व अंग्रेजी कंटेंट पेश करने के लिए एटीई टीवी (ATE TV) नाम से न्यूज कैटेगरी का लाइसेंस मिला है।

बताया जा रहा है कि इसके साथ ही ऐसे दस टीवी चैनल हैं, जिनके लाइसेंस मंत्रालय ने रद्द कर दिए हैं, इनमें मां टेलिविजन नेटवर्क (Maa Television Network) के चार चैनलों के लाइसेंस, एसटीवी एंटरप्राइजेज (STV Enterprises) के भी चार चैनलों के लाइसेंस और लेमन एंटरटेनमेंट (Lemon Entertainment) के दो चैनलों लाइसेंस शामिल हैं।

दरअसल इन तीनों कंपनियों के टीवी लाइसेंस केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा मंजूरी देने से इनकार करने के कारण रद्द किए गए हैं।

जिन चैनलों के लाइसेंस शामिल हैं उनमें हैं:

मां टेलिविजन नेटवर्क (Maa Television Network)

मां टीवी चैनल

मां गोल्ड चैनल

मां मूवीज चैनल

मां म्यूजिक चैनल

एसटीवी एंटरप्राइजेज (STV Enterprises)

पंजाब टुडे चैनल

एसटीवी जम्मू-कश्मीर न्यूज चैनल

एसटीवी हरियाणा न्यूज चैनल

एसटीवी यूपी न्यूज चैनल

लेमन एंटरटेनमेंट (Lemon Entertainment)

झंकार मूवीज चैनल

लेमन न्यूज चैनल

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

2 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago


बड़ी खबरें

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

5 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

7 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

7 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

7 hours ago