होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जनवरी में इन टीवी चैनलों के लाइसेंस पर गिरी गाज
जनवरी में इन टीवी चैनलों के लाइसेंस पर गिरी गाज
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने जनवरी में 13 टेलिविजन चैनलों के लाइसेंस रद्द किए हैं। इन चैनलों में आठ न्यूज चैनल और पांच नॉन न्यूज चैनल शामिल हैं। जिन कंपनियों के टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द किए गए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने जनवरी में 13 टेलिविजन चैनलों के लाइसेंस रद्द किए हैं। इन चैनलों में आठ न्यूज चैनल और पांच नॉन न्यूज चैनल शामिल हैं।
जिन कंपनियों के टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द किए गए हैं, उनमें ‘त्रिवेणी मीडिया’ (Triveni Media), ‘नियॉन सॉल्यूशन’ (Neon Solution), ‘एनडीटीवी लिमिटेड’ (NDTV Ltd), ‘पोम्पाश फिसल सर्विसेज’ (Pompash Fiscal Services) और ‘सटलॉन एंटरप्राइजेज’ (Satlon Enterprise) के नाम शामिल हैं। इनमें दिल्ली के ‘त्रिवेणी मीडिया’ के सबसे ज्यादा सात लाइसेंस रद्द किए गए हैं।
‘MIB’ ने ‘सटलॉन एंटरप्राइजेज’ के गुजराती न्यूज ‘संदेश न्यूज’ (Sandesh News), जिसका पूर्व में नाम ‘सटलॉन न्यूज’ (Satlon News) था, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की है। संदेश न्यूज चैनल का स्वामित्व फॉल्गुन पटेल के पास है जो गुजराती हिन्दी दैनिक ‘संदेश’ के मुख्य प्रमोटर भी हैं। इसके अलावा वह गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल के रिश्तेदार भी हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स