होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर पर लगा ये गंभीर आरोप, हुई छुट्टी...
क्रिकेट टीम के मीडिया मैनेजर पर लगा ये गंभीर आरोप, हुई छुट्टी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल प्रबंधन से जुड़े एक शख्स पर टीम की अंदरुनी खबरें बाहर के लोगों तक पहुंचाने का आरोप लगा है। बता दें कि यह आरोप मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा पर लगा है। हालांकि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल प्रबंधन से जुड़े एक शख्स पर टीम की अंदरुनी खबरें बाहर के लोगों तक पहुंचाने का आरोप लगा है। बता दें कि यह आरोप मीडिया मैनेजर निशांत अरोड़ा पर लगा है। हालांकि इसके बाद सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई प्रशासकों की कमिटी ने बोर्ड के मीडिया मैनेजर को उसके पद से हटा दिया है।
खबर है कि अरोड़ा भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम की खुफिया खबरें पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर तक पहुंचाते थे। निशांत अरोड़ा काफी समय से मीडिया में कार्यरत हैं और युवराज सिंह और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं।
इंडियन टीम के एक सीनियर खिलाड़ी ने निशांत के बारे में मीडिया को ये बाते बताईं है, इस खिलाड़ी के नाम का पता नहीं चला है। सीनियर खिलाड़ी ने कहा, 'क्या यह मीडिया मैनेजर है, जिसे हमारे लिए चीजें आसान करना है या फिर इसका काम हमें परेशान करना है।' सीनियर मेंबर ने बताया कि खिलाड़ियों के बीच बहुत ज्यादा संदेह है कि कौन उनके बीच की व्यक्तिगत बातें बाहर लीक कर रहा है। यह मीडिया मैनेजर की जिम्मेदारी है। वो हर जगह अपना दखल देते हैं- ड्रेसिंग रूम में भी, टीम के सेलिब्रेशन के समय भी, यहां तक कि टीम प्लेइंग 11 के डिस्कशन के समय भी।
हालांकि इस मामले में अरोड़ा ने खुद पर लगे इस आरोप को खारिज किया है। उनका कहना है कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम की कोई भी सूचना अनुराग ठाकुर तक नहीं पहुंचाई है।
इससे पहले भी निशांत अरोड़ा पर काफी आरोप लग चुके हैं। पिछले साल जब अगस्त में भारतीय टीम फ्लोरिडा में थी, तब अरोड़ा पर ये आरोप लगा था कि उन्होंने अपने भाई को टीम होटल में खिलाड़ियों के लिए बने प्रतिबंधित इलाके में प्रवेश करवाया था। इतना ही नहीं उन पर कोच अनिल कुंबले और एक खिलाड़ी के बीच दरार डालने का भी आरोप लगा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स