होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले, केवल काम नहीं है पत्रकारिता...
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बोले, केवल काम नहीं है पत्रकारिता...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कहना है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मीडिया को बिना किसी डर के निर्भय होकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना चाहिए। सीएच मोहम्मद कोया राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार 2016 के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति का क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी का कहना है कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मीडिया को बिना किसी डर के निर्भय होकर अपनी जिम्मेदारी को पूरा करना चाहिए। सीएच मोहम्मद कोया राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार 2016 के लिए आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति का कहना था कि मीडिया को अपनी खबरों में सत्ताधारियों के गुण और दोषों दोनों का विवेचन करना चाहिए और किसी भी तरह के दबाव में नहीं आना चाहिए।
उपराष्ट्रपति का कहना था कि पत्रकारिता लोगों के कल्याण के लिए है और इसे केवल काम से ही जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। एक स्वस्थ और जीवंत लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष और स्वतंत्र मीडिया जरूरी है। उपराष्ट्रपति का कहना था कि मीडिया को सत्ता को जवाबदेह बनाना चाहिए। यही कारण है कि हमारे संविधान निर्माताओं ने संविधान के अनुच्छेद (1 ) (ए) में प्रेस की स्वतंत्रता की व्यवस्था की है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सभी विषयों पर आसान भाषा में लिखा और बड़े दमदार तरीके से अपनी बात को सबके सामने रखा। उनका (महात्मा गांधी) का कहना था कि समाचार पत्र को यदि मुनाफे का सौदा बनाया जाता है तो इससे गंभीर कदाचार होने की आशंका बन जाती है। इसलिए समाचारपत्र को जीविकोपार्जन का जरिया नहीं बनाया जाना चाहिए, नहीं तो लोगों के कल्याण का प्रमुख लक्ष्य पीछे छूट जाता है।
अंसारी ने सवाल किया कि आज कितने पत्र-पत्रिकायें और समाचारपत्र ऐसे हैं, जो गांधी जी की इस परीक्षा में उत्तीर्ण हो सकते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स