होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘मीडिया इंडस्ट्री’ व ‘मीडिया एजुकेशन’ आएगी और करीब, जब ‘समाचार4मीडिया’ के मंच पर जुटेंगे दिग्गज
‘मीडिया इंडस्ट्री’ व ‘मीडिया एजुकेशन’ आएगी और करीब, जब ‘समाचार4मीडिया’ के मंच पर जुटेंगे दिग्गज
बदलते परिवेश के बीच पत्रकारिता की सूरत और सीरत दोनों में ही कई तरह के बदलाव देखने...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बदलते परिवेश के बीच पत्रकारिता की सूरत और सीरत दोनों में ही कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं और इस बदलाव के साथ ही यह यक्ष प्रश्र भी उठ खड़ा हुआ कि पत्रकारिता मिशन है या प्रोफेशन? क्योंकि देश में मीडिया एजुकेशन का संजाल फैलता जा रहा है। इन सबके बीच मीडिया एजुकेशन और मीडिया इंडस्ट्री के बीच एक तरह की दूरी भी देखने को मिली है। इन्हीं सब सवालों के हल तलाशने के लिए ‘समाचार4मीडिया’ अपनी सहयोगी पार्टनर ‘एक्सचेंज4मीडिया’ के साथ मिलकर देश में पहली बार मीडिया और मीडिया एजुकेशन पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसका नाम है- ‘मीडिया एंड मीडिया एजुकेशन समिट’ (Media & Media Education Summit)। बता दें कि यह का कार्यक्रम 22 नवंबर, 2018 को दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान देश के विभिन्न विश्विद्यालयों के प्रोफेशर, शैक्षिक संस्थानों से जुड़े दिग्गज और तमाम वरिष्ठ पत्रकार व संपादक एक मंच पर शामिल होंगे। कार्यक्रम को कई पैनलों में बांटा गया है, जोकि गुरुवार (22 नवंबर) सुबह 8.30 बजे से शुरू होकर रात 8.30 बजे तक ही चलेगा।
इस कार्यक्रम की पूरी जानकारी आप नीचे देख सकते हैं-
टैग्स मीडिया एंड मीडिया एजुकेशन समिट समाचार4मीडिया