होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'दैनिक जागरण' की सहयोगी कंपनी लाएगी IPO, जुटाएगी 400 करोड़
'दैनिक जागरण' की सहयोगी कंपनी लाएगी IPO, जुटाएगी 400 करोड़
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘दैनिक जागरण’ की प्रकाशक कंपनी ‘जागरण प्रकाशन लि’. (जेपीएल) ने कहा है कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लि. (एमबीएल) द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (Registrar of Companies), मुंबई के यहां जमा कराए गए पब्लिक इश्यू (आइपीओ) के प्रस्ताव
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘दैनिक जागरण’ की प्रकाशक कंपनी ‘जागरण प्रकाशन लि’. (जेपीएल) ने कहा है कि उसकी सब्सिडियरी कंपनी म्यूजिक ब्रॉडकास्ट लि. (एमबीएल) द्वारा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (Registrar of Companies), मुंबई के यहां जमा कराए गए पब्लिक इश्यू (आइपीओ) के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
वैसे दो महीने पहले जागरण प्रकाशन लिमिटेड ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज’ (NSE) और ‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज’ (BSE) को सूचना दी थी कि आईपीओ में 400 करोड़ रुपये की नई पूंजी जुटाई जाएगी। इसके अलावा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा भी शेयरों की बिक्री की जाएगी।
लोगों के सबस्क्रिप्शन के लिए यह ऑफर छह मार्च 2017 को ओपन होगा और आठ मार्च 2017 को बंद हो जाएगा। गौरतलब है कि जागरण प्रकाशन ने जून 2015 में एमबीएल का अधिग्रहण पूरा किया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स