होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मैगजीन के कवर पर छपी प्रियंका चोपड़ा की आर्मपिट पर भड़का सोशल मीडिया, प्रियंका ने भी दिया जवाब
मैगजीन के कवर पर छपी प्रियंका चोपड़ा की आर्मपिट पर भड़का सोशल मीडिया, प्रियंका ने भी दिया जवाब
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पुरुषों की चर्चित मैगजीन ‘मैक्सिम’ इंडिया के कवर पेज पर बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आई तो हर कोई उनकी खूबसूरती को देखकर दंग रह गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी खूबसूरती को लेकर मैगजीन पर ही सवाल खड़े कर दिए। दरअसल मैगजीन के कवर पर छपी उनकी तस्वीर में आर्मपिट (बगल) बेहद साफ दिख रही है, ज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पुरुषों की चर्चित मैगजीन ‘मैक्सिम’ इंडिया के कवर पेज पर बॉलिवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नजर आई तो हर कोई उनकी खूबसूरती को देखकर दंग रह गया। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी खूबसूरती को लेकर मैगजीन पर ही सवाल खड़े कर दिए।
दरअसल मैगजीन के कवर पर छपी उनकी तस्वीर में आर्मपिट (बगल) बेहद साफ दिख रही है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इसे फोटोशॉप में कुछ ज्यादा ही एडिट किया गया है और इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है।
सबसे पहले इस मुद्दे को ‘बजफीड’ BuzzFeed की इंडियन राइटर श्रृष्टि दीक्षित ने उठाया। दीक्षित ने लिखा कि इसे देख यंग गर्ल्स अपने आर्मपिट (बगल) को लेकर शर्मिंदा महसूस करेंगी, जिसके बाद कई यूजर्स ने ट्वीट कर इस पर अपनी नाराजगी जताई।
Armpit gate! Hottest woman in world also has hottest armpits; or photoshop? World wants to know. #PriyankaChopra pic.twitter.com/lsgOnXhFIl
— Mike Sington (@MikeSington) June 20, 2016
Who would have thought that 1day the world would be talking about @priyankachopra's #armpit. ? Power to her! https://t.co/nCci4VPukK — Suki Dusanj (@sukidusanj) June 20, 2016
हालांकि सोशल मीडिया पर इस मामले ने तूल पकड़ लिया और फिर विवाद शुरू हो गया। अपने फोटो पर उठ रहे सवालों को लेकर प्रियंका ने बड़े ही खूबसूरती से आलोचकों को जवाब दिया। प्रियंका ने अपनी फोटो पर मचे बवाल का जवाब अपनी एक लेटेस्ट फोटो के जरिए दिया। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब उनके आर्मपिट पर चल रही बहस शांत हो जाएगी। इस फोटो में वह अपने अंडरआर्म्स दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में प्रियंका के अंडरआर्म्स वैसे ही दिखाई दे रहे हैं, जैसे मैक्सिम इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर छपी उनकी फोटो में दिखाई दे रहे थे। इस फोटो के साथ प्रियंका ने कैप्शन लिखा- “Here is another “pit-stopping” picture to add to the debate. प्रियंका ने यह फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है। इसके जरिए प्रियंका ने बता दिया कि वह वाकई बेहद खूबसूरत हैं। उनकी खूबसूरती का राज फोटोशॉप्ड नहीं है। वैसे इन दिनों प्रियंका की खूबसूरती के दीवाने अमेरिका में भी बहुत हैं। प्रियंका की अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' को वहां काफी पसंद किया जा रहा है।I read on how they edited Priyanka's armpit to be such flawless and it get unrealistic and woww, that is such an expectation of armpittt
— yanos (@yanizahar) June 19, 2016
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।Here is another "pit-stopping" picture to add to the debate. #WillTheRealArmpitPleaseStandUp #nofilter #armpitdiaries A photo posted by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on
टैग्स