होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / CNN News18 में मारया शकील का हुआ प्रमोशन,मिली ये अहम जिम्मेदारी
CNN News18 में मारया शकील का हुआ प्रमोशन,मिली ये अहम जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। लंबें समय से ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) के साथ जुड़ीं पत्रकार मारया शकील को प्रमोट कर अब नई जिम्मेदारी दी गई है। मारया को सीनियर असोसिएट पॉलिटिकल एडिटर से डिप्टी पॉलिटिकल एडिटर बनाया गया है। टीवी पत्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
लंबें समय से ‘सीएनएन न्यूज18’ (CNN News18) के साथ जुड़ीं पत्रकार मारया शकील को प्रमोट कर अब नई जिम्मेदारी दी गई है। मारया को सीनियर असोसिएट पॉलिटिकल एडिटर से डिप्टी पॉलिटिकल एडिटर बनाया गया है।
टीवी पत्रकारिता की दुनिया में मारया को लगभग 12 सालों का अनुभव है। हालांकि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टाइम्स ग्रुप में कॉपी एडिटर के तौर पर की थी, लेकिन वे यहां मात्र तीन महीने ही रही। इसके बाद वे ‘सीएनएन न्यूज18’ (तब सीएनएन-आईबीएन) के साथ जुड़ गईं और तभी से वे इसी चैनल के साथ हैं और विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं।
उन्हें साल 2012 में पॉलिटिक्स व गवर्नमेंट कैटेगरी में प्रतिष्ठित मीडिया अवॉर्ड रामनाथ गोयनका से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त उन्हें इसी कैटेगरी में साल 2014 के लोकसभा चुनावों की कवरेज के लिए भी सम्मानित किया जा चुका है।
डिप्टी पॉलिटिकल एडिटर के रूप में मारया नेशनल ब्यूरो टीम के साथ काम करती हैं। वह अपने शो ‘रिपोर्टर्स प्रोजेक्ट’ की एंकर, रिपोर्टर और प्रड्यूसर भी हैं। बतौर रिपोर्टर उन्होंने कई मंत्रालयों को कवर किया है। इतना ही नहीं उन्होंने साल 2009 व 2014 के लोकसभा चुनाव और बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और झारखंड आदि राज्यों के विधानसभा चुनावों को भी कवर किया है।
साल 2005 में जामिया मीलिया से मास कॉम कर चुकीं मारया जेडीयू के पूर्व नेता और बिहार सरकार के मंत्री रह चुके स्व. शकील अहमद खान की बेटी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स