होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / महिला पत्रकार मनीषा भल्ला ने लिया करियर का बड़ा फैसला...
महिला पत्रकार मनीषा भल्ला ने लिया करियर का बड़ा फैसला...
<div dir="ltr" style="text-align: justify;"> <p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">'आउटलुक' हिंदी पत्रिका की विशेष संवाददाता मनीषा भल्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनीषा अपनी नई पारी की शुरुआत कहां से कर रही हैं इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन नौ साल तक आउटलुक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
'आउटलुक' हिंदी पत्रिका की विशेष संवाददाता मनीषा भल्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मनीषा अपनी नई पारी की शुरुआत कहां से कर रही हैं इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन नौ साल तक आउटलुक के साथ रहीं मनीषा विकास के मुद्दे पर लेखन के लिए जानी जाती रही हैं।
मनीषा इससे पहले 'दैनिक भास्कर' के चंडीगढ़ और दिल्ली संस्करण में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। मनीषा को 'नेशनल फाउंडेशन फॉर इंडिया' सहित कई संस्थाओं की फेलोशिप भी मिल चुकी है। अल्पसंख्यक, खाप पंचायत जैसे मुद्दों पर मनीषा की विशेष पकड़ रही है और इससे संबंधित उनकी कई रिपोर्ट्स भी प्रकाशित हो चुकी है। अल्पसंख्यक, खाप, महिलाओं के मुद्दों पर मनीषा के व्याख्यान चर्चित रहे हैं। मनीषा वेब पत्रकारिता के अलावा सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहती हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स