होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अलग-अलग आमों को एक संग देखकर प्रफुल्लित हुए सुब्रत सहारा, आम उत्सव में की शिरकत
अलग-अलग आमों को एक संग देखकर प्रफुल्लित हुए सुब्रत सहारा, आम उत्सव में की शिरकत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम। ग्रीष्म ऋतु के दस्तक देते ही पूरा देश आम के स्वाद में सराबोर हो जाता है। लेकिन मैंगो फेस्टिवल आयोजित कर नेशनल मीडिया क्लब ने आमों के जाते हुए इस मौसम को जैसे फिर लौटा दिया हो।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गर्मी का मौसम यानी आम का मौसम। ग्रीष्म ऋतु के दस्तक देते ही पूरा देश आम के स्वाद में सराबोर हो जाता है। लेकिन मैंगो फेस्टिवल आयोजित कर नेशनल मीडिया क्लब ने आमों के जाते हुए इस मौसम को जैसे फिर लौटा दिया हो।
गुरुवार शाम को हुए इस मैंगो फेस्टिवल कार्यक्रम में तमाम लोगों ने न सिर्फ आमों की 250 से ज्यादा किस्मों को देखा, बल्कि उनका लुत्फ भी उठाया।
मौका था नेशनल मीडिया क्लब द्वारा दिल्ली में आयोजित मैंगो फेस्टिवल का जिसका उद्घाटन कृषि राज्य मंत्री व मंत्री पंचायती राज पर्शोत्तम रूपला जी द्वारा किया गया, जिसमें देश-विदेश से मौजूद लगभग 250 आमों की प्रजातियां देखने को मिली जो कि अपने आप में एक अनोखा उत्सव रहा।
कंस्टीट्यूशनल क्लब में आयोजित इस मैंगो फेस्टिवल में सहारा न्यूज नेटवर्क के सहाराश्री सुब्रत रॉय बतौर मुख्य अभिभावक इसमें शिरकत करने पहुंचे। सहाराश्री ने फेस्टिवल के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि एक साथ आमों की इतनी किस्मों को देखना बहुत सुखद है। उन्होंने कहा ‘‘अलग-अलग रंग रूप के आम एक जगह पर देख कर बहुत अच्छा लगा।’’
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन और डॉक्टर महेश वर्मा समेत कई सांसद, समाजसेवी, वरिष्ठ पत्रकार, हस्तियां मैंगो फेस्टिवल में पहुंचे।
विधि राज्यमंत्री पीपी चौधरी, महिला और बाल विकास राज्यमंंत्री कृष्णाराज और खाद्य प्रसस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन के अलावा अलग-अलग राज्यों और पार्टियों के 65 से ज्यादा सांसद शामिल हुए। इसके अलावा न्यायपालिका और केंद्र सरकार के कई उच्चाधिकारी और पत्रकार भी शामिल हुए|
इस आयोजन को खास बनाया बृजवासी ब्रदर्स के म्यूजिकल शो ने, जिन्होंने अपनी म्यूजिकल पेशकश से इस आयोजन में चार चांद लगा दिए।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स