होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब इस मैगजीन के साथ कुछ यूं जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त
अब इस मैगजीन के साथ कुछ यूं जुड़ीं वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त का अंग्रेजी मैगजीन के साथ भी एक अहम रोल में जुड़ाव हो गया है। वह अब ‘मलयालम मनोरमा’ (Malayala Manorama) की साप्ताहिक अंग्रेजी मैगजीन ‘द वीक’ (The Week) से बतौर कंट्रीब्यूटिंग एडिटर (Contributing Editor) जुड़ गई हैं। जनवरी में ‘एनडीटीवी’ (NDTV)
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त का अंग्रेजी मैगजीन के साथ भी एक अहम रोल में जुड़ाव हो गया है। वह अब ‘मलयालम मनोरमा’ (Malayala Manorama) की साप्ताहिक अंग्रेजी मैगजीन ‘द वीक’ (The Week) से बतौर कंट्रीब्यूटिंग एडिटर (Contributing Editor) जुड़ गई हैं। जनवरी में ‘एनडीटीवी’ (NDTV) छोड़ने के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनावों की कवरेज के लिए राघव बहल के वेंचर ‘Quintillion Media’ से हाथ मिलाया था। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान अपनी कवरेज को लेकर लोकप्रियता बटोरनी वाली बरखा दत्त ने एनडीटीवी में 21 साल की लंबी पारी खेली थी। यही नहीं, उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार शेखर गुप्ता के साथ मिलकर न्यूज मीडिया स्टार्टअप ‘The Print’ (द प्रिंट) की नींव भी रखी थी। अक्टूबर में वह ‘Washington’s Post’ के ओपिनियन राइटर्स में कंट्रीब्यूटिंग कॉलमिस्ट के तौर पर भी शामिल हुई थीं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स