होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एडमिशन की चाह रखने वालों के लिए 'बुरी खबर'

माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एडमिशन की चाह रखने वालों के लिए 'बुरी खबर'

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (एमसीयू) से एक बड़ी खबर सामने

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (एमसीयू) से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यूनिवर्सिटी ने सत्र 2019-20 के लिए जीरो ईयर घोषित कर दिया है। इसके साथ ही एमसीयू देश का पहला ऐसा विवि बन गया है, जहां दो बार जीरो ईयर घोषित किया गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 1997 में भी जीरो ईयर घोषित किया गया था। विवि प्रशासन ने इस बार आठ पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कोर्स में एडमिशन न देने का निर्णय लिया है। इसके परिणामस्वरूप इन कोर्स में दाखिले की चाह रखने वालों को अब एक साल का इंतजार करना पड़ सकता है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बैठक बुलाई थी, जिसमें यह निर्णय लिया गया।

विश्वविद्यालय इस बार पीजी के 8 कोर्स में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। इस बारे में डिपार्टमेंट्स के एचओडी ने सहमति जाहिर कर दी है। बैठक में कुलपति दीपक तिवारी, रजिस्ट्रार दीपेंद्र एस बघेल, परीक्षा नियंत्रक और सभी विभागों के विभागाध्यक्ष शामिल थे। इसके अलावा बैठक में कई और भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जैसे एमसीयू सब्जेक्ट एक्सपर्ट व प्रोफेशनल्स की मदद से इस बार विश्वविद्यालय परिसर व विभिन्न कैंपस में संचालित कोर्स का सिलेबस आउटकम बेस्ड सिस्टम के आधार पर तैयार किया जाएगा। इसमें अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के सिलेबस की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए 30 जून तक सिलेबस को अंतिम रूप देने की समय सीमा तय की गई है।

जानकारों का कहना है कि एक साल के लिए जीरो ईयर घोषित करने का मकसद मीडिया कोर्स के सिलेबस में बदलाव कर गुणवत्ता को बढ़ाना है। विवि के जुड़े कुछ पत्रकारों का कहना है कि जीरो ईयर घोषित करने के बाद उक्त पाठ्यक्रमों को नए सिरे से लॉन्च करने की तैयारी है। वर्तमान में अगर इन कोर्स में एडमिशन दिया जाता तो विकास भवन स्थित बिल्डिंग में पर्याप्त जगह नहीं बचती। लिहाजा नई बिल्डिंग में नए सिरे से इन कोर्स को बड़े स्तर पर लॉन्च किया जाएगा। इन कोर्स को बंद किया जा रहा है-बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, बीए मास कम्युनिकेशन, बीएससी ग्राफिक्स एनिमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीटेक पेंटिंग पैकेजिंग, बीबीए ई कामर्स, बीसीए, बीजे कॉपी राइटिंग।


टैग्स माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय जीरो ईयर शून्य सत्र मीडिया कोर्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

15 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

14 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago