होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / IBN7 में हाहाकार, मैनेजमेंट ने 8 वरिष्ठ पत्रकारों को दिखाया बाहर का रास्ता

IBN7 में हाहाकार, मैनेजमेंट ने 8 वरिष्ठ पत्रकारों को दिखाया बाहर का रास्ता

समाचार4मीडिया ब्यूरो नेटवर्क18 समूह का हिंदी न्यूज चैनल आईबीएन7 पिछले दो दिनों से मीडिया गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एचआर ने सुबह से शाम तक की अपनी ड्यूटी में चैनल के संपादकीय विभाग पर काफी गाज गिराई है। 8 वरिष्ठ पत्रकारों की सेवा समाप्त कर उनसे इस्तीफा ले लिया है, एवज में उन्हें एक

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो नेटवर्क18 समूह का हिंदी न्यूज चैनल आईबीएन7 पिछले दो दिनों से मीडिया गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को एचआर ने सुबह से शाम तक की अपनी ड्यूटी में चैनल के संपादकीय विभाग पर काफी गाज गिराई है। 8 वरिष्ठ पत्रकारों की सेवा समाप्त कर उनसे इस्तीफा ले लिया है, एवज में उन्हें एक महीने की सैलरी दी गई है। इस कार्रवाई के पीछे का कारण इन लोगो का अनप्रफेशनल रवैया और नॉन-परफॉर्मेंस बताया जा रहा है। जिन पत्रकारों पर गाज गिरी है, वे हैं वरिष्ठ एंकर आकाश सोनी और डॉ. प्रवीण तिवारी। गौरतलब है कि इन दोनो की नियुक्ति डिप्टी मैनेजिंग एडिटर सुमित अवस्थी के कार्यकाल में हुई थी, ऐसे में इनकी विदाई प्रबंधन और मिस्टर अवस्थी की ट्यूनिं की ओर भी कुछ इशारी कर रही है। इसके अलावा एक दशक से भी ज्यादा समय से जुड़े  सीनियर ई.पी. तस्लीम ख़ान के अलावा समीर चटर्जी,अनंत विजय और इक़बाल रिज़वी (तीनों डिप्टी, एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर), क्राइम शो के एंकर इंद्रजीत राय और  एईपोल नौशाद अली का भी संस्थान ने अलविदा कह दिया है। इन इस्तीफों के बाद पूरे चैनल के एम्पलॉइज के बीच असुरक्षा का भाव फैल गया है। डैमेज कंट्रोल के तौर पर चैनल के नवनियुक्त आउटपुट एडिटर किशोर अजवानी ने पूरी टीम के साथ मीटिंग कर आश्वस्त किया है कि जो होना था, हो गया। अब किसी भी साथी को असुरक्षित महसूस करने की जरूरत नहीं है। कुछ नए साथियों की जॉइनिंग भी होगी। सबको मिलकर टीम वर्क कर बेहतर आउटपुट देना है।  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

42 minutes ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 hour ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मीडिया इंडस्ट्री के बदलावों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं विकास खनचंदानी

मीडिया इंडस्ट्री जिस तेजी से बदल रही है, उसमें बहुत कम ऐसे लीडर हैं जिन्होंने इन बदलावों को उतनी साफ रणनीति और लचीलापन के साथ संभाला है जितना विकास खनचंदानी ने किया है।

2 days ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

3 days ago

बड़ी खबरें

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

1 hour ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

1 hour ago

'जी मीडिया' में डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए इस अहम पद पर जुड़े मयंक जैन

जी मीडिया ने अपनी डिजिटल विज्ञापन रणनीति को मजबूत करने के लिए मयंक जैन को डिजिटल एड सेल्स का सीनियर वाइस प्रेजिडेंट नियुक्त किया है।

1 hour ago

उपेंद्र राय का बड़ा ऐलान : भारत एक्सप्रेस के साथ फिर शुरू होगा ‘सहारा’

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सहारा न्यूज़ नेटवर्क के चैनल दोबारा शुरू होंगे और अखबार भी नए रूप में लौटेगा।

3 hours ago