होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कार्टून को लेकर मचे बवाल पर मेल टुडे ने दिया ये बयान...

कार्टून को लेकर मचे बवाल पर मेल टुडे ने दिया ये बयान...

अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘मेल टुडे’ की संपादकीय टीम ने अब अखबार में कार्टून न छापने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘मेल टुडे’ की संपादकीय टीम ने अब अखबार में कार्टून न छापने का मन बना लिया है। टीम ने अब कार्टून की जगह फोटो का इस्तेमाल करने का निर्णय लिया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इसे लेकर तब चर्चाएं शुरू हो गईं और इस मुद्दे को मीडिया की आजादी पर हमला बताया जाने लगा जब जाने-माने कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने फेसबुक से मेल टुडे पर सेंसरशिप का आरोप लगाया।

कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य ने रविवार को मेल टुडे के संपादक द्वैपायन बोस पर आरोप लगाया कि उन्होंने एक कार्टून को प्रकाशित करने से मना कर दिया, जिसमें आचार्य ने चित्रित किया था कि कैसे चीन मालदीव जैसे देशों में अपने प्रभाव को बढ़ाकर भारत को घेर रहा है। आचार्य के मुताबिक, संपादक ने कहा कि यह कार्टून बहुत पराजयवादी है और चीन की समस्या बढ़ा-चढ़ा कर बताया जा रहा है।

आचार्य ने इसे लेकर अपना एक ब्लॉग भी लिखा है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, ‘मुझे लगा कि एक कार्टूनिस्ट ने भारतीय हितों के आसपास चीन के बढ़ते प्रभाव को देखा, तो मैंने कहा कि यह बहस योग्य था और कार्टूनिस्ट की राय की कद्र होनी चाहिए। जवाब में उन्होंने (बोस) ने न्यूज डेस्क को कार्टून हटाकार एक फोटो इस्तेमाल करने के लिए कहा।

सतीश अपने ब्लॉग में लिखते हैं, ‘मैं कई दिनों से अपनी स्वतंत्रता और अपने कार्टून की पवित्रता को बचाने की कोशिश कर रहा हूं। एक एडिटर के लिए ये बस तीन कॉलम जगह हो सकती है, लेकिन एक कार्टूनिस्ट के लिए यह पूरा संसार है। ऐसा संसार जहां कार्टूनिस्ट अपनी बात कहने के लिए आजाद है।’

सतीश के मुताबिक, उन्हें पहले भी उनके कार्टून को लेकर काफी कुछ सहना पड़ा है। पहले उनके गाय से संबंधित कार्टून को रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद लिंचिंग के ऊपर कार्टून को यह कहकर हटा दिया गया कि इंडिया टुडे किसी समुदाय विशेष को लेकर कार्टून नहीं छापेगा। इसके बाद मोदी के ऊपर बने एक कार्टून में मोदी की जगह किसी अन्य बीजेपी कैरेक्टर को डालने की बात उनसे कही गई, फिर कई बार उन्हें कार्टून में बदलाव या उसे हटाने के लिए टोका गया।

इसके बाद मेल टुडे के एडिटर द्वाईपायन बोस ने एक स्टेटमेंट जारी कर कहा कि फ्रीलांस कार्टूनिस्ट सतीश आचार्य मेल टुडे में नियमित तौर पर अपना योगदान देते रहे हैं और हाल ही के दिनों में यह पहला उदाहरण है कि उनका किसी कार्टून को रोका गया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि अखबार होने के नाते ये जरूरी नहीं है कि हम उनका कंटेंट लेगें ही। मेल टुडे अपने एडिटोरियल स्टैंडर्ड पर खरा नहीं उतरने वाले कंटेट को छापने के लिए बाध्य नहीं है।

उन्होंने आगे कहा, ‘कुछ अन्य मौकों पर, जब उनके कार्टून संवेदनशील मुद्दों पर थे, जिनमें विशेष समुदायों या अदालतें शामिल थीं, तो हमने उनके साथ चर्चा की और पारस्परिक रूप से सहमत होकर ही संशोधित संस्करण लिया है।’

उन्होंने आगे कहा कि निश्चित रूप से, आचार्य को हमारे साथ रचनात्मक मतभेदों का अधिकार है, इसलिए अखबार भी ऐसा करता है। निराधार आरोप लगाना और ऐसी बातें बनाना जिसका कुछ अस्तित्व ही नहीं है, सब बेकार हैं। हम किसी इकाई के निर्देशों पर कार्य नहीं करते हैं। हमारी ईमानदार संपादकीय भ्रष्टाचार से कोषो दूर है और आचार्य के झूठे आरोपों का उस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

इसके जवाब में सतीश ने ट्वीट कर कहा है कि मैंने अपनी फेसबुक पोस्ट में कार्टून रिजेक्ट होने के सारे कारण बताए हैं, अब एडिटोरियल स्टैंडर्ड के पीछे क्यों छिपना, जबकि वो लगातार बदलते रहते हैं।


बता दें कि सतीश एक फ्रीलांस कार्टूनिस्ट हैं और उनके कई कार्टून बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की खुद की वेबसाइट पर भी हैं।

 

 


टैग्स मेल टुडे सतीश आचार्य कार्टून
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

19 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

6 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

18 hours ago