होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘स्टार इंडिया’ ने अपने इस चैनल का बदला रंग-रूप
‘स्टार इंडिया’ ने अपने इस चैनल का बदला रंग-रूप
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘स्टार इंडिया’ (Star India) के चैनल ‘MAA TV’ ने अप
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में चीफ गेस्ट व मेगा स्टार चिरंजीवी ने चैनल के नए लोगों और ब्रैंड टैगलाइन से पर्दा उठाया। अब इसे स्टार मां (Star Maa) कर दिया गया है।
नए लोगो के तहत इसके ऊपर लाल रंग का स्टार है और उसके नीचे बोल्ड में ‘Maa’ लिखा हुआ है। लाल रंग समृद्धि का, आशावाद का, इच्छाओं का और उत्सव का प्रतीक है। इस लोगो में दो बहुत ही बेहतर ब्रैंड्स रिफ्लेक्ट होते हैं जो मजबूत सहयोग का वादा करते हैं। चैनल की नइ टैगलाइन “Ade Bandham … Sarikotta Uttejam” (Same bonding … New inspiration) रखी गई है।
इसके साथ ही चैनल ने अपने विस्तार और दमदार उपस्थिति दर्ज कराने का प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत यह तेलुगु मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत करने और विस्तार पर ध्यान देगा।
बिग ब्रैंड रिफ्रेश के तहत स्टार मां ‘Meelo Evaru Koteeswarudu.’ (MEK) भी लॉन्च कर रहा है जिसे चिरंजीवी होस्ट करेंगे। नॉन फिक्शन कॉमेडी शो ‘Desamudurlu’ भी 17 फरवरी को लॉन्च किया जाना है।
स्टार इंडिया (South Region) के सीईओ केविन वेज (Kevin Vaz) ने बताया, ‘स्टार इंडिया द्वारा मां का अधिग्रहण किया जाना इस बात का गवाह है कि स्टार इस मार्केट में स्थापित होना और आगे बढ़ना चाहता है।’
इस मौके पर चिरंजीवी का कहना था, ‘मैं Maa TV की शुरुआत से ही इसका हिस्सा रहा हूं। चैनल हमेशा लोगों से जुड़ा रहा है। चैनल के नए लोगो और आईडी के बाद मैं कह सकता हूं कि यह चैनल सफलता की सीढि़यों को छुएगा। ’
वहीं Maa के बिजनेस हेड आलोक जैन का कहना है, ‘हमारा उद्देश्य Star Maa को आज के परिप्रेक्ष्य में व्युअर्स के लिए ज्यादा प्रासंगिक बनाना है। तेलुगु के जो लोग तरक्की पसंद और आशावादी हैं, हमारे प्रमुख ऑडियंस हैं।’ उनका कहना है कि स्टार मां का रिफ्रेश लुक सभी लेवल पर लोगों को प्रेरित करेगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स