होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब यूपी में पत्रकार की पिटाई, कैबिनेट मंत्री के बेटे ने दिखाई रंगदारी
अब यूपी में पत्रकार की पिटाई, कैबिनेट मंत्री के बेटे ने दिखाई रंगदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव विवादों में घिर गए हैं। उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक पत्रकार को अपनी हनक का शिकार बना लिया। दरअसल जौनपुर में लाइन बाजार थाना के रसैना के
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव विवादों में घिर गए हैं। उन पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक पत्रकार को अपनी हनक का शिकार बना लिया।
दरअसल जौनपुर में लाइन बाजार थाना के रसैना के पास लगे जाम में मंत्री के बेटे की गाड़ी फंस गई, जिसे खुलवाने के लिए उनके साथ चल रहे गनरों ने भीड़ पर ताबड़ तोड़ डंडे बरसाने शुरू कर दिए, जिसकी जद में एक पत्रकार भी आ गया।
उल्लेखनीय है कि जौनपुर में रसैना के पास सोमवार को लंबा जाम लगा हुआ था, जिसमें कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकी यादव की गाड़ी आकर फंस गई। काफी देर तक हार्न व हूटर बजाने के बाद भी रास्ता नहीं मिला, तभी निर्देश मिलने पर गनर वाहन से नीचे उतर गए और उन्होंने आव देखा न ताव जाम खोलवाने के लिए लोगों से धक्का-मुक्की और लाठी भांजनी शुरू कर दी। इसी बीच मड़ियाहूं तहसील के अधिवक्ता और एक अखबार के पत्रकार बृजराज चैरसिया को भी गनरों ने धक्का दे दिया। आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकी दी गई और गनर ने उन पर लाठी चलाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर गनर ने लाठी से उनके सर पर वार किया, जिससे उनका हेलमेट टूट गया। इतना ही नहीं, गनरों उन पर गन भी तान दी।
हालांकि इसके बाद पत्रकार ने लकी से इसकी शिकायत की, लेकिन लकी यादव ने जबाब में कहा कि मेरी गाड़ी आने पर जाम नहीं खुलेगी तो लाठी चलेगी।
इसके बाद पीड़ित पत्रकार ने लिखित शिकायत लाइन बाजार थाने में की, तो मंत्री पुत्र का नाम सामने आते ही एसओ ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पीड़ित ने एएसपी सिटी रामजी सिंह यादव के दरबार में गुहार लगाई। यहां भी एएसपी सिटी पल्ला झाड़ लिया और थाने की तरफ इशारा कर दिया। बाद में पीड़ित ने इसकी शिकायत फोन द्वारा आईजी व डीआईजी से भी की।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स