होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस अखबार के एडिटोरियल एडवाइजर बने वरिष्ठ पत्रकार अयाज मेमन
इस अखबार के एडिटोरियल एडवाइजर बने वरिष्ठ पत्रकार अयाज मेमन
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। महाराष्ट्र और गोवा के लोकप्रिय अखबार ‘लोकमत’ (Lokmat) ने अयाज मेमन को अपना एडिटोरियल एडवाइजर (स्पोर्ट्स) नियुक्त किया है। दअरसल, अखबार की इस कवायद का उद्देश्य अपने पाठकों को प्रादेशिक नजरिये (regional pe
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
महाराष्ट्र और गोवा के लोकप्रिय अखबार ‘लोकमत’ (Lokmat) ने अयाज मेमन को अपना एडिटोरियल एडवाइजर (स्पोर्ट्स) नियुक्त किया है। दअरसल, अखबार की इस कवायद का उद्देश्य अपने पाठकों को प्रादेशिक नजरिये (regional perspective) से खेल से जुड़ी बेस्ट कवरेज उपलब्ध कराना है। इसमें नवीनतम स्पोर्ट्स एनॉलिसिस, अपडेट कवरेज और स्पोर्ट्स ओपिनियन कॉलम शामिल हैं।
मेमन देश के बेहतरीन स्पोर्ट्स राइटर में से एक हैं । वह 38 साल से स्पोर्ट्स जर्नलिज्म कर रहे हैं और ‘TOI’, ‘DNA’ और ‘Sportsweek’ में एडिटर भी रह चुके हैं। आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण सीरीज जैसे इंडियन प्रीमियर लीग, प्रो कबड्डी लीग, इंडियन सुपर लीग होने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि मेमन की नियुक्ति से अखबार को अपने खेलप्रेमियों को उम्दा कंटेंट प्रदान करने मे काफी मदद मिलेगी।
मेमन की नियुक्ति के बारे में ‘लोकमत मीडिया’ के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर करन दर्डा का कहना है, ‘अखबार हमेशा से अपने पाठकों को बेहतर क्वालिटी का कंटेंट उपलब्ध कराने के प्रयास में रहता है। स्पोर्ट्स में भी हमने हमेशा अपने पाठकों को बेस्ट कवरेज देने का प्रयास किया है। खेलप्रेमियों को हमारे इंफोग्राफिक्स और स्टोरी काफी पसंद आती हैं। अयाज की नियुक्ति से हमें इस दिशा में और बेहतर करने में मदद मिलेगी। यह ऐडवर्टाइजर्स के लिए भी काफी अच्छा रहेगा।’
वहीं अयाज मेमन ने कहा, ‘लोकमत अखबार के साथ जुड़कर मैं काफी खुश हूं। महाराष्ट्र में इस अखबार का व्यापक प्रभाव है और मेरी तरह यह नए जमाने के मीडिया कंज्यूमर की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में काम कर रहा है।’
गौरतलब है कि इस अखबार के लिए सुनील गावस्कर, राजदीप सरदेसाई, चेतन भगत, गुरुचरन दास और शोभा डे जैसी शख्सियतें विशेष आयोजन पर गेस्ट कॉलम भी लिखते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स