होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आतंकी कवरेज को लेकर मीडिया ने किया ये बड़ा फैसला, होनी चाहिए तारीफ...

आतंकी कवरेज को लेकर मीडिया ने किया ये बड़ा फैसला, होनी चाहिए तारीफ...

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।। मीडिया में आतंकी खबरों के बीच आतंकियों की फोटो लगाने को लेकर कई बार ये बहस होती है कि मीडिया उन्हें ग्लोरीफाई कर रहा है। ऐसे में फ्रांस में लगातार बढ़ रहे आतंकी हमलों के बीच वहां के कई प्रकाशनों (publications) और प्रसारणकर्ताओं (broadca

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।

मीडिया में आतंकी खबरों के बीच आतंकियों की फोटो लगाने को लेकर कई बार ये बहस होती है कि मीडिया उन्हें ग्लोरीफाई कर रहा है। ऐसे में फ्रांस में लगातार बढ़ रहे आतंकी हमलों के बीच वहां के कई प्रकाशनों (publications) और प्रसारणकर्ताओं (broadcasters) ने निर्णय लिया है कि वे इस्‍लामिक स्‍टेट ग्रुप से जुड़े आतंकियों के नाम और फोटो का प्रकाशन नहीं करेंगे। ये सभी मीडिया संस्‍थान इस बात को लेकर काफी सतर्क हैं कि आतंकी के मरने के बाद उसकी कवरेज कर उसे महिमामंडित न किया जाए। इस नीति का पालन करने का निर्णय लेने वालों में फ्रांस के अखबार ‘Le Monde’ और टेलिविजन चैनल ‘BFM TV’ का नाम भी शामिल है। इस निर्णय को लेकर फ्रांस की संसद में भी बहस छिड़ गई है।
Le Monde’ के डायरेक्‍टर जीरोम फिनोगिलो (Jerome Fenoglio) ने अपने अखबार में छपे एडिटोरियल में कहा है कि वह अपने अखबार में आतंकियों के फोटो नहीं छापेंगे ताकि इन आतंकियों की छवि हीरो की न बने। उन्‍होंने अन्‍य न्‍यूज मीडिया प्रतिष्‍ठानों को भी जिम्‍मेदारी का अहसास कराते हुए इस निर्णय का पालन करने की अपील की है।
अखबार का कहना है कि उसने यह निर्णय इस महीने उस आतंकी घटना के बाद लिया है जिसमें एक ट्रक से कुचलकर कई लोगों की हत्‍या कर दी गई थी।
वहीं टेलिविजन चैनल ‘BFM TV’ का भी कहना है कि वह अपने चैनल पर आतंकियों के चेहरे नहीं दिखाएगा। गौरतलब है कि ‘BFM TV’ की कवरेज की उस समय काफी आलोचना हुई थी जब जनवरी 2015 में पेरिस के सुपर मार्केट में एक आत्‍मघाती हमला हुआ था। इस घटना में चार बंधक मारे गए थे जबकि अन्‍य छह पीडि़तों ने चैनल पर आरोप लगाए थे कि उसने अपने प्रसारण से उनकी जिंदगी को खतरे में डाल दिया था जिसमें बताया गया था कि वे कहां छिपे हैं। ‘Radio Europe-1’ का भी कहना है कि आतंकियों की हीरो जैसी छवि को रोकने के लिए वह भी इस बात से सहमत है कि उनका प्रचार न किया जाए।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

6 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

9 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago