होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों ने वॉट्सऐप ग्रुप चलाने के लिए नहीं उठाया ये कदम, तो होगी कार्रवाई...

पत्रकारों ने वॉट्सऐप ग्रुप चलाने के लिए नहीं उठाया ये कदम, तो होगी कार्रवाई...

यूपी में योगी सरकार राज में मीडिया पर शिंकजा कसने वाला एक फरमान जारी किया गया है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

यूपी में योगी सरकार राज में मीडिया पर शिंकजा कसने वाला एक फरमान जारी किया गया है। इस फरमान के तहत पत्रकार अब बिना पंजीकरण के मीडिया वॉट्सऐप ग्रुप के संचालन नहीं कर सकेंगे। अब इस पर रोक लगा दी गई है। दरअसल यह अजीबोगरीब फरमान ललितपुर जिला प्रशासन ने जारी किया है। 

जिला प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जिले के पत्रकार सभी मीडिया वॉट्सऐप को सूचना विभाग के साथ रजिस्टर करवाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह और पुलिस कप्तान डॉ. ओपी सिंह द्वारा 25 अगस्त को लिखित में जारी किए गए इस फरमान में कहा गया है कि जिले का कोई भी पत्रकार बिना सूचना विभाग में पंजीकरण करवाए मीडिया वॉट्सऐप ग्रुप का संचालन नहीं कर सकता। आपको बता दें कि सूचना विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास है।    

लिखित आदेश के मुताबिक, ‘ग्रुप एडमिन को ग्रुप में जुड़े सभी सदस्यों की जानकारी देनी होगी। साथ ही ग्रुप एडमिन को आधार कार्ड की कॉपी, फोटो और अन्य जानकारियां उपलब्ध करानी होंगी। इसके साथ ही 31 अगस्त 2018 तक ग्रुप में कितने मेंबर जुड़े हैं, इसकी जानकारी भी रजिस्ट्रेशन फॉर्म में देनी होगी। आदेश में कहा गया है कि ग्रुप एडमिन की इजाजत के बिना कोई भी मेंबर नहीं जोड़ा जाएगा और यदि ग्रुप में किसी भी तरह का कोई आपत्तिजनक कंटेंट शेयर होता है तो इसके लिए भी ग्रुप एडमिन ही जिम्मेदार होगा। उसके खिलाफआईटी एक्ट के तहत कार्रवाई हो सकती है।’  

गौरतलब है कि पिछले दिनों महरौनी कोतवाली के चौकी गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह के अफवाह फैलाए जा रहीं थीं। यह भी कहा जा रहा था कि कुछ फर्जी पत्रकार वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए इस अफवाह को फैला रहे थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने फर्जी पत्रकारों पर नकेल कसने के लिए यह आदेश जारी किया है।

पत्रकारों के लिए जारी इस फरमान के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है। वैसे तो यह फरमान सिर्फ ललितपुर जिले के पत्रकारों को दिया गया है, लेकिन इसे लेकर नाराजगी प्रदेशभर के पत्रकारों में उठने लगी है, क्योंकि पत्रकारों को इस बात का अंदेशा है कि यह निर्देश प्रदेश भर में लागू कराया जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ इस फैसले के बारे में उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग के मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी का कहना है कि सरकार की ओर से इस तरह का कोई फैसला नहीं दिया गया है। अगर ललितपुर के डीएम ने इस तरह का कोई कोई निर्देश दिया है तो यह सिर्फ उस जिले तक ही सीमित है। राज्य सरकार इस मामले को देख रही है।   



 


टैग्स पत्रकार वॉट्सऐप पंजीकरण
सम्बंधित खबरें

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

46 minutes ago

आज रात India Today पर ब्राजील के राष्ट्रपति लूला का इंटरव्यू, ग्लोबल राजनीति पर रखेंगे बात

देश के प्रमुख न्यूज चैनल India Today पर आज रात ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva का एक खास और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू प्रसारित किया जाएगा।

55 minutes ago

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

1 day ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

1 day ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

1 day ago


बड़ी खबरें

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

46 minutes ago

ENIL के प्रमोटर ढांचे में जल्द होगा बड़ा बदलाव, NCLT के बाद अब CCI की भी मंजूरी

एफएम चैनल ‘रेडियो मिर्ची’ का संचालन करने वाली कंपनी एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL) के कॉर्पोरेट ढांचे में बड़ा बदलाव अब लगभग अंतिम चरण में पहुंच गया है।

9 hours ago

Decode ने पूरे किए 200 एपिसोड: यूट्यूब व्यूज़ और सब्सक्राइबर में बना नंबर 1

डीडी न्यूज के प्राइम टाइम शो डिकोड विद सुधीर चौधरी ने 200 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। यूट्यूब पर मिले कुल व्यूज़ में इसका योगदान 74 प्रतिशत और नए सब्सक्राइबर में 75 प्रतिशत रहा।

6 hours ago

AI में 10 लाख करोड़ का निवेश करेगी रिलायंस: मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी ने AI क्षेत्र में 10 लाख करोड़ रुपये निवेश का ऐलान किया। जियो सस्ता और सुलभ इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएगा, जिससे भारत को इंटेलिजेंस के नए युग से जोड़ने की तैयारी है।

11 hours ago