होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कैच न्यूज (Catch News) के फाउंडिंग एडिटर रहे कुनाल मजुमदार अब जुड़े इस प्रतिष्ठित मीडिया समूह से...
कैच न्यूज (Catch News) के फाउंडिंग एडिटर रहे कुनाल मजुमदार अब जुड़े इस प्रतिष्ठित मीडिया समूह से...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कैच न्यूज (Catch News) से खबर आ रही है कि यहां फाउंडिंग एडिटर्स में से एक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुनाल मजुमदार, जिन पर ऑपरेशन व स्पीड न्यूज के एडिटर (Editor -Operations & Speed News at Catch) के पद की जिम्मेदारी थी। खबर है कि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कैच न्यूज (Catch News) से खबर आ रही है कि यहां फाउंडिंग एडिटर्स में से एक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कुनाल मजुमदार, जिन पर ऑपरेशन व स्पीड न्यूज के एडिटर (Editor -Operations & Speed News at Catch) के पद की जिम्मेदारी थी। खबर है कि अब उन्होंने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप जॉइन कर लिया है।
मजुमदार पिछले दो साल से कैच न्यूज के साथ जुड़े हुए थे और उन्होंने इस दौरान कैच की वेबसाइट बनाने में मदद की।
एक्सप्रेस में वे मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट की एक टीम बनाने की दिशा में काम करेंगे।
उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा है, ‘मैंने ‘द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप’ जॉइन कर लिया है। फिलहाल हम एक छोटी सी यंग मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट और राइटर्स की एक टीम बनाने तैयारी कर रहे हैं।’
इससे पहले मजुमदार तहलका के वेब ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाले हुए थे। उन्होंने जी मीडिया के साथ भी काम किया है, जहां उन पर dnaindia.com और india.com के कंटेंट की देखरेख की जिम्मेदारी थी। वे जामिया मिलिया इस्लामिया के एजेके मास कम्युनिकेशन रिसर्च सेंटर (AJK Mass Communication Research Centre, Jamia Millia Islamia) के छात्र रह चुके हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स