होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ में टीवी पत्रकार कुलदीप सिंह का हुआ प्रमोशन, मिली ये जिम्मेदारी
‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ में टीवी पत्रकार कुलदीप सिंह का हुआ प्रमोशन, मिली ये जिम्मेदारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। टीवी पत्रकार कुलदीप सिंह को ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ (News World India) में एग्जिक्यूटिव एडिटर (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर प्रमोट किया गया है। वे चैनल की कंटेंट मॉनिटरिंग सेल (Content Monitoring Cell) के हेड बनाए गए हैं, जो चैनल पर चल रही खबरों
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
टीवी पत्रकार कुलदीप सिंह को ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया’ (News World India) में एग्जिक्यूटिव एडिटर (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर प्रमोट किया गया है। वे चैनल की कंटेंट मॉनिटरिंग सेल (Content Monitoring Cell) के हेड बनाए गए हैं, जो चैनल पर चल रही खबरों की गलतियों को मॉनिटर करेंगे। इसके साथ ही कुलदीप सिंह चैनल के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम को भी हेड करते रहेंगे, जिसे वे पिछले तीन साल से कर रहे हैं।
कुलदीप सिंह को 13 साल की टीवी पत्रकारिता का अनुभव है, वे इसके पहले करीब 7 साल जी न्यूज में बतौर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जी न्यूज से वे साल 2006 में जुडे थे और फरवरी, 2013 तक यहां अपना योगदान दिया।
कुलदीप अभी तक न्यूज वर्ल्ड इंडिया में एडिटर- स्पेशल प्रोजेक्ट्स के पद पर काम कर रहे थे। उन्होंने यहां असोसिएट एडिटर के तौर पर जॉइन किया और इसके बाद एडिटर, फिर एग्जिक्यूटिव एडिटर तक का सफर तय किया। फिलहाल कुलदीप सिंह एडिटर-इन-चीफ को रिपोर्ट करेंगे।
कुलदीप सिंह दैनिक भास्कर, टोटल टीवी और जी न्यूज में काम कर चुके हैं और अपनी तेजतर्रार लेखन और रिपोर्टिॆंग के लिए लंबे समय तक इंडस्ट्री में ख्यातिप्राप्त रहे हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स