होम /
इंडस्ट्री ब्रीफिंग /
अब आउटलुक से हुई एडिटर-इन-चीफ केपी की विदाई, वरिष्ठ पत्रकार राजेश को मिली कमान
अब आउटलुक से हुई एडिटर-इन-चीफ केपी की विदाई, वरिष्ठ पत्रकार राजेश को मिली कमान
समाचार4मीडिया ब्यूरो
अंग्रेजी की मशहूर मैगजीन आउटलुक से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक अब मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ के तौर पर मशहूर पत्रकार राजेश रामचंद्रन की नियुक्ति की गई है। वे 16 अगस्त 2016 को अपना कार्यभार संभालेंगे।
गौरतलब है कि अभी तक कृष्णा प्रसाद जो केपी के नाम से जाने जाते हैं, आउटलुक के एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे
समाचार4मीडिया ब्यूरो
9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो
अंग्रेजी की मशहूर मैगजीन आउटलुक से आ रही बड़ी खबर के मुताबिक अब मैगजीन के एडिटर-इन-चीफ के तौर पर मशहूर पत्रकार राजेश रामचंद्रन की नियुक्ति की गई है। वे 16 अगस्त 2016 को अपना कार्यभार संभालेंगे।
गौरतलब है कि अभी तक कृष्णा प्रसाद जो केपी के नाम से जाने जाते हैं, आउटलुक के एडिटर-इन-चीफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
वैसे पिछले पखवाड़े आउटलुक की कवर स्टोरी Operation BABY LIFT के चलते समूह के कई अधिकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था, ऐसे में माना जा रहा था कि केपी को उस कवर स्टोरी को लेकर अपना मजबूत संपादकीय पक्ष पेश करना होगा, जो शायद वो पेश नहीं कर पाए।
पढ़ें: ‘आउटलुक’ की इस रिपोर्ट पर मचा बवाल, प्रकाशक-संपादक के खिलाफ FIR दर्ज
वैसे उनके कार्यकाल में चाहे विहिप नेता अशोक सिंहल का बयान राजनाथ सिंह के बयान के तौर पर छपना या फिर रामबहादुर राय का विवादित इंटरव्यू या यूपी के सीएम अखिलेश यादव को लेकर की गई कवर स्टोरी का सत्ता प्रतिष्ठान से सीधा टकराना जैसे कई मसले चर्चा में रहे हैं।
गौरतलब है कि राजेश रामचंद्रन की गिनती उन चुनिंदा वरिष्ठ पत्रकारों में होती है, जिनकी संपादकीय समझ बेहतर मानी जाती है। वे इससे
पहले प्रतिष्ठित अखबर इकनॉमिक टाइम्स के पॉलिटिकल एडिटर थे।
राजेश ने 1993 में टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की थी और दो साल बाद वे प्रिंट जगत का हिस्सा बन गए थे। प्रिंट में उन्होंने द वीक मैगजीन जॉइन की थी। उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स के लिए कारगिल युद्ध की रिपोर्टिंग की थी। उन्होंन कई इन्वेस्टिगेटिव स्टोरीज भी की है, जिसकी खूब चर्चा रही है। वे आउटलुक, एनडीटीवी और इंडिया टुडे ग्रुप के साथ भी कई असाइनमेंट्स पर काम कर चुके हैं। वे द हिन्दू के कंसल्टिंग एडिटर भी रह चुके हैं। उन्होंने करीब एक दशक तक मेल टुडे, हिन्दुस्तान टाइम्स, द हिन्दू और इकनॉमिक टाइम्स की टीम का नेतृत्व भी किया है।
आर.रामचंद्रन की नियुक्ति पर आउटलुक समूह के एडिटोरियल डायरेक्टर इंद्रनील रॉय ने कहा कि मैं राजेश का स्वागत करता हूं। हम करीब एक साल से कई मुद्दों पर बात करते थे और मैं खुश हूं कि वो हमारे साथ अब आधिकारिक तौर पर जुड़ गए हैं।
रॉय ने कहा कि आउटलुक समूह की कई आगामी योजनाएं पाइपलाइन में है, आने वाले कुछ महीनों में उन्हें पूर्ण रूप दिया जाएगा।
टैग्स