होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बड़े पद पर Star TV Network से जुड़ीं ख्याति शाह
इस बड़े पद पर Star TV Network से जुड़ीं ख्याति शाह
‘स्टार टीवी नेटवर्क’ (Star TV Network) ने ख्याति शाह को अपने यहां...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘स्टार टीवी नेटवर्क’ (Star TV Network) ने ख्याति शाह को एसोसिएट वाइस प्रेजिडेंट (मार्केटिंग और प्रोग्रामिंग) नियुक्त किया है। वह नेटवर्क के फ्री टू एयर (FTA) चैनल ‘स्टार उत्सव’ (Star Utsav) की जिम्मेदारी संभालेंगी और नेटवर्क के सीनियर वाइस प्रेजिडेंट (बिजनेस हेड) योगेश मानवानी को रिपोर्ट करेंगी।
शाह ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2004 में ‘Beehive communications Pvt Ltd’ में बतौर अकाउंट एग्जिक्यूटिव की थी। करीब एक साल तक यहां काम करने के बाद उन्होंने बतौर अकाउंट मैनेजर ‘Triton communications’ को जॉइन कर लिया था। ‘Triton’ में करीब दो साल की पारी खेलने के बाद वर्ष 2007 में उन्होंने ‘Ogilvy and Mather’ कंपनी का दामन थाम लिया था। यहां उन्हें ग्रुप अकाउंट मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यहां भी उन्होंने करीब दो साल काम करने के बाद वर्ष 2009 में अकाउंट डायरेक्टर के रूप में ‘Grey Worldwide’ कंपनी के साथ काम शुरू किया।
इसके अलावा वह ‘International Flavors and Fragrances’ के साथ भी काम कर चुकी हैं और ‘दैनिक भास्कर ग्रुप’ में करीब चार साल तक जनरल मैनेजर (ब्रैंड और मार्केटिंग) भी रह चुकी हैं।
टैग्स स्टार टीवी ख्याति शाह