होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया कवरेज को लेकर हाईकोर्ट ने लिया यह बड़ा निर्णय...

मीडिया कवरेज को लेकर हाईकोर्ट ने लिया यह बड़ा निर्णय...

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।। केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि कोर्ट को कवर कर रहे मीडिया रिपोर्टरों को जजों के चैंबर से फैसले से जुड़ी जानकारी हासिल करने की प्रक्रिया अस्‍थायी तौर पर (फिलहाल) बंद कर देनी चाहिए। मीडिया द्वारा केस से जुड़े अधिकांश फैसलों की जानकारी मीडिया को

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो ।।

केरल हाईकोर्ट ने कहा है कि कोर्ट को कवर कर रहे मीडिया रिपोर्टरों को जजों के चैंबर से फैसले से जुड़ी जानकारी हासिल करने की प्रक्रिया अस्‍थायी तौर पर (फिलहाल) बंद कर देनी चाहिए। मीडिया द्वारा केस से जुड़े अधिकांश फैसलों की जानकारी मीडिया को जजों के चैंबर से ही मिलती है और रिपोर्टर्स अपनी रिपोर्ट की सत्‍यता के लिए उन्‍हें प्रकाशित करते हैं।

हालांकि बाद में हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से कहा गया कि मीडिया रिपोर्टर्स पर जजों के चैंबर में जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है लेकिन इसके साथ ही यह सलाह भी दी गई है कि इसका कोई सार्थक उद्देश्‍य होना चाहिए।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया (TOI) में छपी एक खबर के मुताबिक, पिछले हफ्ते हाईकोर्ट परिसर में वकीलों द्वारा पत्रकारों पर हमले की घटनाओं और प्रदर्शन कर रहे मीडियाकर्मियों और वकीलों के बीच झड़प के बाद रिपोर्टरों ने ओपन कोर्ट की कार्यवाही की कवरेज बंद कर दी थी। उन्‍होंने किसी भी तरह की मारपीट की घटना से बचने के लिए कोर्ट परिसर से दूरी बना ली थी। इसके बाद हाईकोर्ट ने एक ऑर्डर जारी कर परिसर के अंदर अथवा बाहर गुट बनाकर खडे होने पर रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट की पब्लिक रिलेशन विंग की ओर से मोबाइल पर इन प्रतिबंध की जानकारी पत्रकारों को दी गई थी, जब कोर्ट की कार्रवाई की कवरेज फिर से शुरू करने को लेकर पत्रकार अर्नाकुलम प्रेस क्‍लब (Ernakulam Press Club) पर ए‍कत्रित हुए थे।

टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, संवाददाता ने खबर की रजिस्‍ट्रार जनरल अशोक मेनन को फोन कर पुष्टि के लिए नए आदशों से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति जारी करने को कहा लेकिन हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से कोई विज्ञप्ति नहीं भेजी गई। फैसलों की प्रति हासिल करने के सवाल पर रजिस्‍ट्रार का कहना था कि मीडिया रिपोर्टरों को फैसले की प्रति ई-मेल से उपलब्‍ध कराई जाएगी। हालांकि देर शाम रजिस्‍ट्रार ने फोन कर बताया कि नए प्रतिबंध कानूनी रूप से लागू नहीं किए जा रहे हैं सिर्फ हाल की उग्र घटनाओं के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

रजिस्‍ट्रार का कहना है कि अब हाईकोर्ट के चार जजों की समिति प्रिंट और इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के लिए कुछ नियम बनाएगी। नए प्रतिबंध के बारे में भी अंतिम निर्णय यही कमेटी लेगी।

वहीं मीडिया अधिकारों की वकालत करने वाले संगठन ‘Reporters Without Borders (RSF)’ ने इस निर्णय की निंदा की है। RSF के एशिया पैसिफिक हेड बेंजामिन इस्‍माइल ने ई-मेल से भेजे बयान में कहा है कि वकीलों द्वारा पत्रकारों पर हमला करने की घटनाएं स्‍वीकार नहीं हैं। इसका विरोध किया जाएगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत में 40 साल: संदीप गोयल ने बताया कैसे बदल गई ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया

विज्ञापन की दुनिया में जब संदीप गोयल बात करते हैं, तो उनकी बातों में एक अलग ही सहजता नजर आती है। यह सहजता चार दशकों के अनुभव से आती है।

9 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

1 hour ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

8 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

10 hours ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

10 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

5 hours ago