होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार की कुछ यूं हुई मौत...

रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार की कुछ यूं हुई मौत...

अपनी रिपोर्ट को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक पत्रकार को कितना संघर्ष करना पड़ता है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

अपनी रिपोर्ट को दर्शकों तक पहुंचाने के लिए एक पत्रकार को कितना संघर्ष करना पड़ता है, शायद ही इसका अंदाजा आम जन को हो। कई बार तो पत्रकार अपनी जान तक जोखिम डाल देते हैं। केरल में भी कुछ ऐसा ही हुआ, लेकिन इस बार रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार को जान गंवानी पड़ी।

दरअसल, केरल इन दिनों बाढ़ के हालत से जूझ रहा है। बाढ़ से यहां के कई जिलो का जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। इसी दौरान बाढ़ की खबर की रिपोर्टिंग कर रहे मलयालम न्यूज चैनल ‘मातृभूमि’ के स्ट्रिंगर की पानी में डूबने से मौत हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को चैनल का स्ट्रिंगर और कार ड्राइवर की वैकोम के पास कंट्री बोट डूब जाने के बाद लापता हो गए थे, जिसके बाद मंगलवार को उनका शव बरामद किया गया है। मंगलवार सुबह जब गोताखोरों की टीमों और नौसेना ने तलाश शुरू की तो उसके तुरंत बाद ही मातृभूमि समाचार चैनल के स्ट्रिंगर साजी का शव मिल गया, जिसके बाद कोट्टायम स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव परीक्षण के बाद उनके परिजन को सौंप दिया गया।

वहीं, कार ड्राइवर बिपिन का शव हादसा स्थल से 300 मीटर दूर पास के एक तालाब से शाम को 7.30 बजे बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर के शव को भी परिक्षण के लिए भेज दिया गया है।

गौरतलब है कि मीडिया टीम के ये दोनों सदस्य सोमवार को वैकोम के पास बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को कवर करने के लिए गए थे, जिस नौका में वे सवार थे वह नहर में डूब गई, जिसके बाद वे दोनों लापता हो गए। कोट्टायम में मातृभूमि चैनल के संवाददाता के.बी. श्रीधरन और कैमरामैन अभिलाष भी उस नाव में थे, जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचा लिया। एक नाविक को भी उन लोगों ने बचाया। श्रीधरन और अभिलाष को एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

 

 

 


टैग्स स्ट्रिंगर केरल
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

7 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

19 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

6 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

6 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

7 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago