होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘सहारा ग्रुप’ के न्यूज चैनलों को टेकओवर करेगा यह बिजनेसमैन !
‘सहारा ग्रुप’ के न्यूज चैनलों को टेकओवर करेगा यह बिजनेसमैन !
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कोलकाता के मशहूर एंटरप्रिन्योर कौस्तुव रे इन दिनों विभिन्न संकटों का सामना कर रहे ‘सहारा ग्रुप’ (Sahara Group) के सात टेलिविजन न्यूज चैनलों का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहे हैं। अंग्रेज
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
कोलकाता के मशहूर एंटरप्रिन्योर कौस्तुव रे इन दिनों विभिन्न संकटों का सामना कर रहे ‘सहारा ग्रुप’ (Sahara Group) के सात टेलिविजन न्यूज चैनलों का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की तैयारी कर रहे हैं। अंग्रेजी वेबसाइट ‘लाइव मिंट’ (Livemint) के अनुसार, मीडिया, फिल्म और कंप्यूटर हार्डवेयर में रुचि रखने वाले कौस्तुव रे ने वर्ष 2009 में एक विवादित डील के जरिये बंगाली न्यूज चैनल ‘कोलकाता टीवी’ (Kolkata TV) को टेकओवर कर लिया था। अब ब्रिटेन के निवेशक ग्रुप Delamore and Owl (D&O) के साथ उन्होंने इस सौदे में हाथ डाला है। इस डील में सहारा ग्रुप द्वारा चलाए जा रहे तीन जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) शामिल नहीं हैं।
‘Livemint’ के अनुसार, माना जा रहा है कि इस डील के तहत ‘Delamore and Owl’ इन न्यूज चैनलों के कार्यों को पटरी पर लाने के लिए इसमें फंड का निवेश करेगा और अंतत: इनके स्वामित्व (ownership) को अपने हाथ में ले लिया जाएगा।
‘Livemint’ के अनुसार, चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति की बिक्री को लेकर सहारा इंडिया कॉमर्शियल कॉरपोरेशन (Sahara India Commercial Corp) पर कई प्रतिबंध लगाए हैं ऐसे में यह ग्रुप अपने न्यूज चैनल के शेयर तुरंत नहीं बेचेगा।
फिलहाल रे के हाथ में न्यूज चैनलों का मैनेजमेंट कंट्रोल (प्रबंधन) कम से कम पांच साल के लिए दिया जाएगा। माना जा रहा है कि बोर्ड भी इस डील को लेकर सहमत हो गया है और महीने के आखिर तक इसकी घोषणा की जा सकती है। हालांकि रे के ‘कोलकाता टीवी’ और ‘सहारा नेटवर्क’ ने अपने कंटेंट को शेयर करना शुरू कर दिया है।
‘Livemint’ के अनुसार, रे ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। वहीं Delamore and Owl के चीफ एग्जिक्युटिव ने भी इस बारे में भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं सहारा ग्रुप के प्रवक्ता ने भी न्यूज चैनलों का मैनेजमेंट कंट्रोल रे के हाथों में देने की योजना से इनकार किया है। ऐसे में कंटेंट शेयरिंग के बारे में प्रवक्ता का कहना था कि यह अलग मामला है।
बताया जा रहा है कि कुछ महीने पूर्व रे और उनकी टीम ने सहारा न्यूज नेटवर्क का आंकलन कर अनुमान लगाया था कि चैनलों में पांच साल के अंदर तीस करोड़ रुपये निवेश किए जाने की जरूरत है।
वर्ष 2009 में रे ने जब कोलकाता टीवी को टेकओवर किया था तो काफी विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि सहारा ग्रुप के न्यूज चैनलों के टेकओवर के बाद भी फिर वैसी ही स्थिति बन सकती है। इससे पहले अपनी फर्म के लिए बैंक से कर्ज लेने के बाद न चुकाने को लेकर भी कौस्तुव काफी विवादों में रह चुके हैं। हालांकि रे ने इन आरोपों से इनकार किया है।
गौरतलब है कि कंपनी से जुड़े विवादों की अखबारों में कवरेज को लेकर सहारा ने मिंट के एडिटर और कुछ रिपोर्टरों के खिलाफ पटना कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर रखा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स