होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एग्जिट पोल ब्लंडर के बाद जागरण डॉट कॉम में बड़ा बदलाव, बदली गई कमान...
एग्जिट पोल ब्लंडर के बाद जागरण डॉट कॉम में बड़ा बदलाव, बदली गई कमान...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक जागरण के न्यूज पोर्टल जागरण डॉट कॉम ने जिस तरह यूपी इलेक्शन के पहले चरण के बाद एग्जिट पोल प्रकाशित कर आचार सहिता की धज्जियां उड़ाई थीं, उसके बाद चुनाव आयोग के ओर से सख्त एक्शन होना लाजिमी था। क्या है ये पूरा मामला पढ़ने के लिए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दैनिक जागरण के न्यूज पोर्टल जागरण डॉट कॉम ने जिस तरह यूपी इलेक्शन के पहले चरण के बाद एग्जिट पोल प्रकाशित कर आचार सहिता की धज्जियां उड़ाई थीं, उसके बाद चुनाव आयोग के ओर से सख्त एक्शन होना लाजिमी था। क्या है ये पूरा मामला पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक कीजिए...
दैनिक जागरण के संपादकों के खिलाफ चुनाव आयोग ने दर्ज कराई FIR
मिली जानकारी के मुताबिक, इस बड़ी गलती के बाद जागरण मैनेजमेंट ने वेबसाइट के संपादक शशांक शेखर त्रिपाठी को साइडलाइन कर उनकी जगह फिलहाल नोएडा ऑफिस में डिप्टी एडिटर फीचर की जिम्मेदारी संभाल रहे कमलेश रघुवंशी को दी है। कमलेश रघुवंशी ढाई दशक से अधिक समय से जागरण परिवार का हिस्सा हैं। लखनऊ, जागरण से अपनी पारी शुरू करने वाले कमलेश दिल्ली और पंजाब में बतौर स्थानीय संपादक कार्य कर चुके हैं। फीचर विभाग की जिम्मेदारी उन्होंने पिछले साल संभाली है। उससे पहले वे रांची में बतौर झारखंड स्टेट हेड के तौर पर जागरण का नेतृत्व कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि आज कमलेश रघुवंशी ने ऑनलाइन एडिटर को तौर पर अपनी नई जिम्मेदारी संभालते हुए कुछ घंटे जागरण वेबसाइट की टीम के साथ बिताए हैं। वे फीचर के साथ-साथ ऑनलाइन का प्रभार संभालेंगे। कहा जा रहा है कि जागरण प्रबंधन इस मु्द्दे को काफी गंभीरता से लिया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स