होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE मीडिया को 'गुडबाय' बोल एंकर ज्योत्सना बेदी ने की 'घर वापसी'
ZEE मीडिया को 'गुडबाय' बोल एंकर ज्योत्सना बेदी ने की 'घर वापसी'
‘जी हिन्दुस्तान’ की एंकर ज्योत्सना बेदी ने जी मीडिया समूह को अलविदा कह दिया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘जी हिन्दुस्तान’ की एंकर ज्योत्सना बेदी ने जी मीडिया समूह को अलविदा कह दिया है और अब अपनी अगली पारी का आगाज एक बार फिर ‘न्यूज24’ से करेंगी। ‘न्यूज24’ में ये इनकी दूसरी पारी होगी। ज्योत्सना यहां प्रड्यूसर के साथ-साथ एंकरिंग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। वे जी मीडिया में वे एंकर के साथ-साथ असोसिएट प्रड्यूसर की भूमिका में थीं।
वहीं जी हिन्दुस्तान से पहले वे ‘न्यूज24’ में कार्यरत थीं और यहां भी वे असोसिएट प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थीं। यहां भी उन्होंने एंकरिंग की जिम्मेदारी संभाली। ‘न्यूज24’ से वे 1 दिसंबर, 2014 को जुड़ी थीं और करीब ढाई साल तक यहां रहीं। यहां वे दो घंटे का मॉर्निंग न्यूज बुलेटिन ‘जागो इंडिया’ और एक घंटे का स्पेशल शो ‘कालचक्र’ (ज्योतिष आधारित शो) व ‘संजीवनी’ (हेल्थ शो) को होस्ट करती थीं। इसके अतिरिक्त वे जनरल न्यूज बुलेटिन में भी नजर आती थीं।
मीडिया इंड्रस्ट्री में उन्हें मात्र करीब छह सालों का अनुभव है और अपनी प्रतिभा के दम पर बेहद ही कम उम्र (24 साल) में वे इस मुकाम तक पहुंची हैं। उन्होंने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत न्यूज एजेंसी ‘यूएनआई’ (UNI) से बतौर ट्रेनी की थी, इसके बाद वे जून, 2013 में हिंदी न्यूज चैनल ‘पी7’ से जुड़ गईं, जहां उन्हें न्यूज एंकरिंग की बारीकियों को सीखने का मौका मिला। इसके अलावा वे यहां असिटेंट प्रड्यूसर के तौर पर रनडाउन भी संभालती थीं और हरियाणा न्यूज बुलेटिन के लिए आउटडोर वॉकथ्रू भी करती थीं।
उन्होंने दैनिक नवज्योति अखबार और ऑल इंडिया रेडियो में इंटर्नशिप की है। मीडिया सक्सेस एकैडमी (Media Success Academy) से उन्होंने एंकरिंग और रिपोर्टिंग में डिप्लोमा लिया है।
‘जी हिन्दुस्तान’ में
ज्योत्सना के दो शो 'बीएसएफ की कमांडो बेटियां' और 'ताकत वतन की हमसे है' काफी लोकप्रिय रहे हैं। वे मई, 2017 से जी मीडिया के साथ जुड़ी हुईं थीं,
जहां एक साल की पारी के दौरान उन्होंने ‘जी हिन्दुस्तान’ के अलावा समूह के अन्य चैनलों ‘जी राजस्थान’ और जी बिहार-झारखंड’ में भी
अपना योगदान दिया। शाम की चुनावी डिबेट से लेकर अलग-अलग मुद्दों पर उन्होंने बेहदरीन एंकरिंग
का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कई इंटरव्यूज भी किए। 15 अगस्त पर बनाए गए उनके शो के लिए उन्हें बीते साल सितंबर में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज
कॉलेज में ‘राष्ट्रीय मीडिया सम्मान’ (डॉ. राधा कृष्ण मेमोरियल नेशनल मीडिया नेटवर्क अवॉर्ड्स-2017) से सम्मानित किया गया।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स