होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / NEONS OOH: अवॉर्ड्स विजेताओं के नाम फाइनल करने के लिए हुई जूरी मीट
NEONS OOH: अवॉर्ड्स विजेताओं के नाम फाइनल करने के लिए हुई जूरी मीट
‘एक्सचेंज4मीडिया’(exchange4media) द्वारा दिए जाने वाले 'नियोंस ओओएच अवॉर्ड्स'...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘एक्सचेंज4मीडिया’(exchange4media) द्वारा दिए जाने वाले ‘नियोंस ओओएच अवॉर्ड्स’ (NEONS OOH Awards) के नौंवे एडिशन के तहत जूरी मीट का आयोजन किया गया। ‘गुरुग्राम के ली मेरिडियन होटल में गुरुवार को HSIL Ltd’ में Evok Retail के प्रेजिंडेंट (Consumer Business) और सीईओ राकेश कौल की अध्यक्षता में हुई जूरी मीट में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े दिग्गजों ने विजेताओं के नाम पर मुहर लगाई। आउटडोर एडवर्टाइजिंग और डिजिटल साइनेज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को सम्मानित करने के लिए ये अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। इस साल ये अवॉर्ड्स 8 मार्च को गुरुग्राम के लीला एंबियंस होटल में आयोजित एक समारोह में दिए जाएंगे।
इन अवॉर्ड्स के लिए 250 से ज्यादा एंट्रीज मिली थीं और जूरी ने सात कैटेगरी में काफी विचार-विमर्श के बाद विजेताओं के नामों पर मुहर लगाई। इस साल मिली एंट्रीज और जूरी प्रक्रिया के बारे में बतौर जूरी चेयर राकेश कौल ने कहा,‘विभिन्न कैटेगरी में विजेताओं के चयन के लिए हमने काफी विचार-विमार्श किया। इस बार काफी कड़ा मुकाबला था, लेकिन हमारी जूरी ने काफी मेहनत के बाद निर्धारित समय के अंदर सबसे ज्यादा योग्य एंट्रीज को चुनने में आखिर सफलता हासिल कर ली।’
जूरी में शामिल विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गजों की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं-
टैग्स जूरी मीट नियोंस अवॉर्ड्स आउट ऑफ होम