होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अमर उजाला के पूर्व GM व राष्ट्रीय सहारा में चीफ मैनेजर जेपी तिवारी नहीं रहे...
अमर उजाला के पूर्व GM व राष्ट्रीय सहारा में चीफ मैनेजर जेपी तिवारी नहीं रहे...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राष्ट्रीय सहारा नोएडा में लंबे समय से कार्यरत जेपी तिवारी (57) का सोमावार को लंबी बीमारी के बाद निधन है। वे मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वे सेल्स एंड मार्केटिंग विभाग में चीफ मैनेजर ऑपरेशंस पद पर सितंबर 2010 से कार्यरत थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राष्ट्रीय सहारा नोएडा में लंबे समय से कार्यरत जेपी तिवारी (57) का सोमावार को लंबी बीमारी के बाद निधन है। वे मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। वे सेल्स एंड मार्केटिंग विभाग में चीफ मैनेजर ऑपरेशंस पद पर सितंबर 2010 से कार्यरत थे।
उनकी अंत्येष्टि मंगलवार दोपहर दो बजे पूर्वी दिल्ली स्थित गाजीपुर श्मशान घाट पर की गई।
दरअसल उनका ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया। तिवारी के परिवार में पत्नी सविता तिवारी और दो बेटे पुष्पेश तिवारी व प्रित्येश तिवारी हैं।
वह मूल रूप से पटना स्थित बुद्धा कॉलोनी के सरयू अपार्टमेंट के रहने वाले थे। दिल्ली में वे अपने परिवार के साथ वसुंधरा एंक्लेव के विशाल अपार्टमेंट में रहते थे। वे राष्ट्रीय सहारा से पहले अमर उजाला के मेरठ एडिशन में पूर्व महाप्रबंधक थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स