होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों से मारपीट

...कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों से मारपीट

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मीडिया के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की खबरें सामने आईं है। दरअसल यहां, सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी प्रभाकर पांडे के समर्थकों ने थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में जनसम्पर्क के दौरान कवरेज कर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मीडिया के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की खबरें सामने आईं है। दरअसल यहां, सिकंदरा विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी प्रभाकर पांडे के समर्थकों ने थाना क्षेत्र के बुधौली गांव में जनसम्पर्क के दौरान कवरेज करने पहुंचे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ अभद्रता और मारपीट की गई।

बड़ी संख्या में वाहन व प्रचार जुलूस देख मौके पर पहुंचे मीडियाकर्मियों ने जब वहां का आलम कैमरे में कैद किया, तो बताया गया कि प्रभाकर के समर्थकों ने मीडियाकर्मियों का कैमरा छीनने का प्रयास किया और अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी, तभी भागकर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बचाया।

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम प्रभाकर पांडे विधान सभा सिकंदरा के बुधौली गांव में अपने समर्थकों और मुंबई से आईं फिल्म अभिनेत्री मिंक बरार के साथ जनसंपर्क कर रहे थे, तभी अवैद्ध प्रचार सामग्री होने की सूचना पर कवरेज करने पहुंचे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों के साथ प्रत्याशी समेत उनके समर्थकों ने इस दौरान अभद्रता और मारपीट की, जिसकी सूचना सिकंदरा थाना पुलिस में दी गई।

वहीं थानाध्यक्ष विकास राय ने बताया की पीड़ित मीडियाकर्मियों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर प्रत्याशी समेत तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी धारा 323 मे मुकदम दर्ज कर एक वाहन को कब्जे में ले लिया गया है, फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

12 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

12 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

12 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

12 hours ago