होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गुजरात में पत्रकार की दर्दनाक हत्या, मोदी के पूर्व मंत्री के बेटे पर आरोप
गुजरात में पत्रकार की दर्दनाक हत्या, मोदी के पूर्व मंत्री के बेटे पर आरोप
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार देर रात एक पत्रकार की उसके ही ऑफिस में घुसकर चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्रकार का नाम किशोर दवे था और वह गुजराती अखबार ‘जयहिंद’ के ब्यूरो चीफ थे। किशोर के ऑफिस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
गुजरात के जूनागढ़ में सोमवार देर रात एक पत्रकार की उसके ही ऑफिस में घुसकर चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्रकार का नाम किशोर दवे था और वह गुजराती अखबार ‘जयहिंद’ के ब्यूरो चीफ थे।
किशोर के ऑफिस में रात करीब साढ़े 9 बजे बदमाश चाकू लेकर दाखिल हुए और उनपर ताबड़तोड़ हमले कर दिए जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने वारदात-स्थल का जायजा लेने के बाद मृतक पत्रकार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर पत्रकार किशोर की हत्या के पीछे की वजह क्या है? हत्या का आरोप भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सीनियर नेता रतिलाल सुरेजा के बेटे भावेश सुरेजा पर लगा है। रतिलाल गुजरात में मोदी सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं।
किशोर दवे के भाई प्रकाश ने भावेश सुरेजा पर किशोर की हत्या कराने का आरोप लगाया है। किशोर के भाई का कहना है कि भावेश सुरेजा पर क्लिनिक में महिला से छेड़खानी करने का आरोप लगा था। इस घटना को किशोर ने प्रकाशित किया था। इसके बाद से लगातार किशोर को धमकियां मिल रही थीं। इन धमकियों के बारे में किशोर ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जबकि यौन शोषण के आरोपों की खबर को लेकर भावेश ने किशोर के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था।
पिछले दस सालों से गुजरात के राजकोट से प्रकाशित हो रहे अखबार जयहिन्द में किशोर दवे ब्यूरो चीफ थे। किशोर का ऑफिस जूनागढ़ के वणझारी चौक इलाके में राज कॉम्पलेक्स की चौथी मंजिल पर है। जयहिन्द अखबार पिछले दस सालों से गुजरात के राजकोट से प्रकाशित हो रहा है।
बताया जाता है कि सोमवार शाम करीब साढ़े नौ बजे जूनागढ़ के वनजारी चौक स्थित एक कॉम्प्लेक्स में किशोर अपने दफ्तर में काम कर रहे थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनके ऊपर छुरी से हमला कर दिया। किशोर दवे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब किशोर दवे का सहायक ऑफिस आया तब सबसे पहले उसने खून में सनी लाश देखी और पुलिस को खबर दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स