होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / क्या डर है कि ज़मानत के बाद भी उमेश को रिहा नहीं किया जा रहा?
क्या डर है कि ज़मानत के बाद भी उमेश को रिहा नहीं किया जा रहा?
‘समाचार प्लस’ के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ उमेश कुमार शर्मा को सभी मामलों में ज़मानत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘समाचार प्लस’ के सीईओ व एडिटर-इन-चीफ उमेश कुमार शर्मा को सभी मामलों में ज़मानत मिल चुकी है, फिर भी जेल से रिहाई नहीं की गई, जबकि तीस घंटे बीत चुके हैं। हाई कोर्ट से अभी तक ऑर्डर की कॉपी रांची जेल नहीं पहुंची, क्योंकि कोर्ट ऑर्डर अभी तक कोर्ट में ही है। डाउनलोड तक नहीं किया गया है।
क्या डर है कि उमेश को सलाखों से बाहर नहीं आने दे रहे त्रिवेंद्र? जबकि उमेश की तबीयत दिनोंदिन बिगड़ रही है। परिवार वाले ऑर्डर की कॉपी का इंतज़ार कर रहे हैं, जिससे उमेश का इलाज ठीक से हो सके। जितनी देरी रिहा करने में कर रहे हैं, उतनी तेज़ी जेल में रखने में की गई। फ़ैक्स से वारंट भेजे गए, रातोंरात अरेस्ट किया और इमर्जेंसी नोट पर पुलिस को बुलाया गया।
आख़िर उमेश से इतना क्यूं डर रहे हैं रावत?
टैग्स पत्रकार उमेश कुमार