होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘न्यूज24’ के युवा पत्रकार की दर्दनाक मौत
‘न्यूज24’ के युवा पत्रकार की दर्दनाक मौत
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में शुक्रवार को हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ के पत्रकार राजुल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
30 वर्षीय राजुल निगम सुल्तानपुर और अमेठी से ‘न्यूज24’ के जिला संवाददाता थे। राजुल निगम शहर के पुरानी बाजार स्थित घर से गौरीगंज चुनाव कवरेज के लिए जा रहे थे। आजाद नगर के निकट सड़क पार करते समय उन्हें तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया।
राजुल हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया न्यूज’, न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ और हिंदी दैनिक ‘पंजाब केसरी’ जैसे बड़े मीडिया संस्थानों के साथ भी काम कर चुके हैं। राजुल के परिवार में उनकी पत्नी, दो पुत्र और वृद्ध पिता हैं।
राजुल निगम की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, जनर्लिस्ट एसोसिएसन के अलावा विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स