होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार पुष्पगीत के बारे में ये खबर भीतर तक भेद गई
पत्रकार पुष्पगीत के बारे में ये खबर भीतर तक भेद गई
पुष्पगीत। यह शख्स अंतह्रदय से पुष्प की तरह ही कोमल था...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
पुष्पगीत। यह शख्स अंतह्रदय से पुष्प की तरह ही कोमल था। चेहरे पर हमेशा मुस्कान। जिससे मिला, उसका अपना हो गया, उसे अपना बना लिया। जरूरत के वक्त में हर किसी के लिए खड़ा रहने वाला। आज अनंत की यात्रा पर निकल गया यह रिपोर्टर।
करीब दो साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहा था। उसका संकल्प था कि अपने हौसले से बीमारी को मात देगा, लेकिन वह इस जंग में हार गया। आज सुबह भीतर तक भेदने वाली यह खबर आयी। मन व्यथित है। उस दुनिया में भी अपनी मुस्कान बिखेरता रहना दोस्त।
(शंभुनाथ चौधरी की फेसबुक से)
टैग्स पुष्पगीत