होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब पत्रकारिता को अलविदा कह ये पत्रकार बढ़ा दूसरी राह पर...
जब पत्रकारिता को अलविदा कह ये पत्रकार बढ़ा दूसरी राह पर...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फिल्म निर्माण की दुनिया में जल्द ही एक और पत्रकार की एंट्री होने जा रही है। दरअसल यह पत्रकार हैं पवन कुमार, जिन्होंने एक दशक से ज्यादा समय से टीवी पत्रकारिता की है। पवन कुमार जल्द ही हिंदी फीचर फिल्म नि
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फिल्म निर्माण की दुनिया में जल्द ही एक और पत्रकार की एंट्री होने जा रही है। दरअसल यह पत्रकार हैं पवन कुमार, जिन्होंने एक दशक से ज्यादा समय से टीवी पत्रकारिता की है।
पवन कुमार जल्द ही हिंदी फीचर फिल्म निर्देशित करने जा रहे हैं, जिसकी पटकथा भी उन्होंने खुद लिखी है। फिल्म की शूटिंग मार्च के महीने में मथुरा में होगी। इस फिल्म में संजय मिश्रा, ब्रजेंद्र काला, अनिल कुमार रस्तोगी, कमोलिका बेनर्जी जैसे कलाकार नजर आएंगे। साथ ही इस फिल्म में महेश शर्मा, प्रियंका पांचाल और चंद्रचूड राय मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
फिल्म के प्री प्रॉडक्शन का काम नोएडा स्थित ऑफिस में तेजी से चल रहा है। कास्टिंग करीब करीब पूरी हो चुकी है। बीएजी फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले पवन कुमार ने चार साल पहले जी न्यूज छोड़ फिल्म की पटकथा लिखना शुरू किया था, जो अब बहुत जल्द सिनेमाघरों में नजर आएगी।
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में पवन कुमार को कुल 13 सालों के अनुभव है और इस दौरान उन्होंने जी न्यूज के अलावा कई न्यूज चैनल जैसे, न्यूज एक्सप्रेस, वॉयस ऑफ इंडिया, इंडिया न्यूज और S1 टेलिविजन चैनल के साथ काम किया है। यह उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म है। इससे पहले उन्होंने गांधीजी के बचपन, देश का वाटर मैन आदि विषयों पर कुछ डॉक्यूमेंट्रीज/डॉक्यूड्रामाज बनाये हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स