होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपने नए न्यूज वेंचर को लेकर पंकज पचौरी ने की ये घोषणा...

अपने नए न्यूज वेंचर को लेकर पंकज पचौरी ने की ये घोषणा...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। जाने-माने टीवी पत्रकार पंकज पचौरी ने अपने मोबाइल ऐप के जरिये प्रसारित होने वाला न्यूज चैनल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

जाने-माने टीवी पत्रकार पंकज पचौरी ने अपने मोबाइल ऐप के जरिये प्रसारित होने वाला न्यूज चैनल (mobile-only news channel) ‘गो न्यूज’ (Go News) अब जल्द ही प्रसारित होगा। इसका लोगो पंकज पचौरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक शॉर्ट विडियो के जरिये जारी कर दिया है। इस चैनल की टैगलाइन Credible. Co-creative. Concise रखी गई है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के पूर्व संचार सलाहकार (former Communications Advisor)  और एनडीटीवी (NDTV) में न्‍यूज एंकर रहे पचौरी इस न्यूज वेंचर ‘Go News’ से अपने पहली डिजिटल एंटरप्रिन्‍योरशिप पारी की शुरुआत कर रहे हैं। अपने ट्वीट में पंकज पचौरी का कहना है, ‘डियर ऑल, हमारा न्‍यूज वेंचर लॉन्चिंग के लिए तैयार है और हमें आपके सहयोग, शुभकामनाओं और रीट्वीट की जरूरत है। ’

यहां बता दें कि समाचार4मीडिया ने अपने सूत्रों के जरिए चैनल के नाम और लोगो की तस्वीर एक खबर के जरिये पहले ही जारी कर दी थी, जिसे आप नीचे दिए हेडिंग पर क्लिक कर देख और पढ़ सकते हैं-

 यहां पढ़ें-  वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी शुरू करेंगे नया न्यूज चैनल ‘GO NEWS’

बताया जाता है कि ‘Go News’ का प्रबंधन प्रोफेशनल्स के हाथों में होगा लेकिन यह गैरलाभकारी (not-for-profit) आर्गनाइजेशन होगा। यह उन लोगों के लिए काफी अच्‍छा रहेगा जो अपने स्‍मार्ट फोन पर न्‍यूज पाना चाहते हैं। यह विभिन्‍न मोबाइल प्‍लेटफार्म जैसे (Android and iOS) पर उपलब्‍ध रहेगा।

हालांकि देश में कई डिजिटल न्‍यूज वेंचर चल रहे हैं। इनमें दो हाईप्रोफाइल वेंचर तो हाल ही में इसमें शामिल हुए हैं जिनमें वरिष्‍ठ पत्रकार अरनब गोस्‍वामी का न्‍यूज वेंचर (Republic TV) भी शामिल है। इसके अलावा एनडीटीवी की पूर्व न्‍यूज एंकर बरखा दत्‍त ने उत्‍तर प्रदेश के चुनावों की कवरेज के तहत ऑनलाइन विडियो और कवरेज के लिए राघव बहल के ‘द क्विंट’ (The Quint) से हाथ मिलाया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

10 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

3 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

10 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

10 hours ago