होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पुलिस की तत्परता से मिली पत्रकार से लूटी गई उसकी बाइक...
पुलिस की तत्परता से मिली पत्रकार से लूटी गई उसकी बाइक...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश में लखनऊ में कार सवार बदमाशों ने सरेराह उस समय एक पत्रकार को लूट लिया, जब वह देर रात काम खत्म कर बाइक द्वारा अपने ऑफिस से घर जा रहे थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, ल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश में लखनऊ में कार सवार बदमाशों ने सरेराह उस समय एक पत्रकार को लूट लिया, जब वह देर रात काम खत्म कर बाइक द्वारा अपने ऑफिस से घर जा रहे थे।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की, लेकिन हमलावर वहां से भाग निकले और सुलतानपुर जिले जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
दरअसल, घटना अम्बेडकरनगर के बेवाना क्षेत्र की है। पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव के मुताबिक, लखनऊ से प्रकाशित एक हिंदी दैनिक के पत्रकार अनिल तिवारी देर रात काम खत्म कर ऑफिस से अपनी बाइक पर घर जा रहे थे, जब वे रामपुर सकरवारी बाजार के पास पहुंचे कि तभी स्कॉर्पियो सवार 6 बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने तमंचे के दम पर पत्रकार से 1200 रुपए की नकदी, चेन अंगूठी लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
हालांकि मामले में एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने तत्काल सुल्तानपुर जिले से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वहां की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस से घिरता देख बदमाश सुल्तानपुर जिले के जयसिंह थाना इलाके में गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने पकड़ी गई गाड़ी से पत्रकार का डीएल और जैकेट बरामद किया है।
फिलहाल पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स