होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...तो क्या सिर्फ इसलिए कर दी गई थी वरिष्ठ पत्रकार जे.डे. की हत्या
...तो क्या सिर्फ इसलिए कर दी गई थी वरिष्ठ पत्रकार जे.डे. की हत्या
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पत्रकार जे डे हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने आज अदालत में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इस दौरान छोटा राजन भी जेल से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की कार्रवाई में मौजूद था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पत्रकार जे डे हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई ने आज अदालत में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। इस दौरान छोटा राजन भी जेल से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत की कार्रवाई में मौजूद था।
चार्जशीट में यह बात सामने आई है कि छोटा राजन, जिसका असली नाम राजेंद्र सदाशिव निखल्जे है, उसने पत्रकार जे.डे. को हत्या की सुपारी इसलिए दी क्यों कि पत्रकार जे.डे. अंडरवर्ल्ड पर एक किताब लिख रहे थे, जिसमें भारत के मोस्टवाटेंड क्रिमनल दाऊद इब्राहिम की तुलना में उन्हें बहुत ही मामूली दिखाया गया था।
पत्रकार ने अपनी किताब में राजन को एक ‘चिन्दी’ या फिर नगण्य के रूप में प्रोजेक्ट किया है, जबकि दाउद को मुबंई का डॉन बताया है।
चार्जशीट के मुताबिक, जब छोटा राजन को इस बात का पता चला तो वह नाराज हो गया और उसने अपने साथियों से जे.डे. को जान से मारने के लिए कहा।
इस तरह सीबीआई ने जे.डे. की हत्या के पीछे राजन का हाथ बताया है। सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में ये भी कहा कि हत्या को अंजाम देने के लिए उसी ने पैसा खर्च किया है।
वहीं मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में यह भी पता चला है कि छोटा राजन का दावा था कि जे.डे. उसके जानी दुश्मन माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम के राइट हैंड छोटा शकील को उसकी जानकारी दे रहे थे।
गौरतलब है किछोटा राजन को इंडोनेशिया अक्टूबर, 2015 के आखिरी हफ्ते में इंडोनेशिया से गिरफ्तार किया गया है और नवंबर 2015 के पहले हफ्ते में उसे नई दिल्ली लाया गया। फिलहाल 54 साल का यह गैंगस्टर मुंबई के ऑर्थर रोड जेल में बंद है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स